मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

HO BUREAU

सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को यूपी STF ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव के ऊपर अलीगंज थाने में FIR दर्ज थी। पुलिस के अनुसार फरार चलने की वजह से एटा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

arrest
arrest
शेयर करें

लखनऊ। सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के करीबी रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को यूपी STF ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव के ऊपर अलीगंज थाने में FIR  दर्ज थी। पुलिस के अनुसार फरार चलने की वजह से एटा पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

पुष्पेंद्र यादव के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 16 माह से एटा जेल में बंद हैं। पुष्पेंद्र यादव के ताऊ अलीगंज से पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट में लगभग 2 साल से अलीगढ़ जेल में बंद हैं।जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव को देर रात नोएडा से STF ने अरेस्ट कर अलीगंज थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

शेयर करें