मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः बंद मकान में चोर देख मकान मालिक ने मोबाइल में देखा लाइव तो भेज दी पुलिस, लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ

HO BUREAU

रुड़की में पूर्व सैन्यकर्मी के बंद पड़े आवास से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त सैन्य कर्मी परिवार सहित देहरादून स्थित सरकारी आवास में थे। उन्होंने चोरी की घटना अपने घर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मोबाइल पर देखी तो रुड़की आ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की है।

thief
thief
शेयर करें

रुड़की। रुड़की में पूर्व सैन्यकर्मी के बंद पड़े आवास से चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त सैन्य कर्मी परिवार सहित देहरादून स्थित सरकारी आवास में थे। उन्होंने चोरी की घटना अपने घर में लगे सीसीटीवी के माध्यम से मोबाइल पर देखी तो रुड़की आ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी सुनील भदोला ने बताया कि वह एक्स आर्मीमैन हैं। रिटायर होने के बाद मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस देहरादून में कार्यरत हैं।

वह देहरादून अपने सरकारी आवास पर थे तभी दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर देखा कि उनके घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति गेट बंद रहे हैं। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 112 पर दी। मौके पर पहुंच कर उन्होंने देखा कि घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं और घर में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। घर में रखी 30 हजार नकदी व लाखों के जेवरात नहीं थे।

शेयर करें