मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रफ्तार का कहरः ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, युवती की मौत

HO BUREAU

रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पटरी पर खड़े लोगों को रौंद दिया है। दुर्घटना में कार के भीतर बैठी युवती की मौत हो गई जबकि सड़क किनारे खड़े उसके पुरुष मित्र समेत कई अन्य घायल हो गए। हादसा लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बछरावां थाना इलाके के कुंदनगंज में हुआ।

accident
accident
शेयर करें

रायबरेली। रायबरेली में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए पटरी पर खड़े लोगों को रौंद दिया है। दुर्घटना में कार के भीतर बैठी युवती की मौत हो गई जबकि सड़क किनारे खड़े उसके पुरुष मित्र समेत कई अन्य घायल हो गए। हादसा लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर बछरावां थाना इलाके के कुंदनगंज में हुआ।

मोहनलालगंज की रहने वाली 28 वर्षीय वर्षा अवस्थी अपने पुरुष मित्र सलाहउद्दीन के साथ वापस मोहनलालगंज जा रही थी। तभी वर्षा का पुरुष मित्र अंडे की दुकान के सामने कार खड़ी करके अंडा खाने लगा। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मारते हुए अंडे की दुकान पर खड़े लोगों को रौंद दिया।

थाना प्रभारी बछरावां के मुताबिक कार का काफी हिस्सा लगभग पांच सौ मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता रहा। दुर्घटना में वर्षा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलाहउद्दीन व एक अन्य गंभीर जख्मी हैं। बताया जा रहा है कि वर्षा अवस्थी शिवगढ़ रिसोर्ट में नौकरी करती थी और वहीं से अपने पुरुष मित्र सलाहउद्दीन के साथ रायबरेली घूमने आई थी।

शेयर करें