मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP में भीषण हादसाः बस ने पिकअप को मारी टक्कर, 8 की मौत, 11 से ज्यादा जख्मी, सभी रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे घर, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के बुलंदशहर में रविवार को हुए भीषण हादसे में 8 की जान चली गई, जबकि 11 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ये सभी मजदूर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि मजदूरों की पिकअप को बस ने जारदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घचनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

accident
accident
शेयर करें

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में रविवार को हुए भीषण हादसे में 8 की जान चली गई, जबकि 11 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ये सभी मजदूर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि मजदूरों की पिकअप को बस ने जारदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घचनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य शुरू करा दिया। घायलों क अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले 25 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के रायपुर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।

मजदूरों का वाहन जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचा तो वहां एक डग्गामार बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 11 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

शेयर करें