मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पर पलटी बस, छह यात्रियों की मौत और 40 घायल

HO BUREAU

यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस कैंटर से टकराकर पलट गई, जिससे छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई।

accident
accident
शेयर करें

 कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस कैंटर से टकराकर पलट गई, जिससे छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई।

शुक्रवार दोपहर बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलट गई। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई कर रहे टैंकर से जा टकराई और पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

घटना की जानकारी पाकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई है।

शेयर करें