मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP NEWSः पंजाब मेल में आग लगने की अफवाह, मची भगदड़ में 20 यात्री घायल, जांच में गलत निकली बात

HO BUREAU

बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच रविवार की सुबह करीब 8 बजे पंजाब मेल की जनरल बोगी में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। अफवाह के बीच बोगी से कूदने के चक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से सात गंभीर यात्रियों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

punjab mail
punjab mail
शेयर करें

 

बरेली। बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच रविवार की सुबह करीब 8 बजे पंजाब मेल की जनरल बोगी में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। अफवाह के बीच बोगी से कूदने के चक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से सात गंभीर यात्रियों को  शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इधर भगदड़ मचने पर लोको पायलट ने भी ट्रेन रोक दी। कई बोगी खाली होने के बाद लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर ने चेक किया तो सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद घायलों को शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अफवाह के बीच ट्रेन जब रविवार सुबह 10:10 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ के जवान पहुंच गए। पांच एंबुलेंस को बुला लिया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सात लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस बीच 30 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। जांच में सबकुछ सही मिलने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

शेयर करें