मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

UP में बड़ा रेल हादसाः गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरे, चार की मौत, 17 यात्री घायल

Desk

उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को मोतीगंज झिलाही स्टेशन के बीच डिरेल हो गई।

train accident
train accident
शेयर करें

गोंडा।  उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतीगंज के पिकौरा गांव के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोगियां पटरी से उतर गईं। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस बुधवार को मोतीगंज झिलाही स्टेशन के बीच डिरेल हो गई।

ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरकर ट्रैक के किनारे पलट गए। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत बताई जा रही है। जबकि कई यात्री घायल बताए गए हैं। मौके पर मनकापुर कोतवाली व मोतीगंज थाने की पुलिस के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत को बचाव कार्य किया जा रहा है। हादसे के बाद इस ट्रैक पर परिचालन बाधित हो गया है।

रेलवे के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, राहत व बचाव शुरू

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर कर दिया गया है। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही गोरखपुर में परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

गोंडा जिले के गोंडा- मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे से हड़कंप मच गया। ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी।  हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। पौने तीन बजे दो डिब्बे बेपटरी हुए। इसके बाद 12 और डिब्बे पलट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने व घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं

शेयर करें