मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

‘वोटिंग नहीं होगी, जंग होगी’… आजम खान के बयान पर भड़के मनोज तिवारी

Desk

मनोज तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है। सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर उनका रवैया पहले जैसा है।

'वोटिंग नहीं होगी, जंग होगी'... आजम खान के बयान पर भड़के मनोज तिवारी
'It won't be voting, it will be a war' — Manoj Tiwari lashes out at Azam Khan's statement
शेयर करें

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा के सपा नेताओं को लोकतंत्र में कतई विश्वास नहीं है। वे कह रहे हैं कि’वोटिंग नहीं होगी-जंग होगी।’ उनके बयानों से यह स्पष्ट होता है कि अगर कभी उनके हाथ में सत्ता आ गई तो वे इसका कितना भयानक दुरुपयोग करेंगे।

सपा का सामाजिक बंटवारे पर आज भी पुराना रवैया कायम

गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बिल्कुल बदलाव नहीं आया है। सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर उनका रवैया पहले जैसा है। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की रैली में एक बच्चे की मौत पर उन्होंन कहा कि यह बेहद दुखद है और भी चिंता की बात यह है कि रैली में एक बच्चे की कुचलकर मौत हो जाने के बाद भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस घटना के बारे में बात करते हुए हंसते हुए दिखाई दिए जो उनकी संवेदनहीनता को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि समाजवादी पार्टी में बिल्कुल भी बदलाव नहीं आया है। सामाजिक बंटवारे और आपराधिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर उनका रवैया आज भी वैसा ही है। अपने गोरखपुर दौरे का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, समाजवादी पार्टी समय के साथ भी सीख नहीं पाई है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश की जनता के दिलों से दूर रहना पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का विश्वास है। यही कारण है कि भाजपा संवेदनशीलता के साथ बढ़ती है। सीएम योगी पीड़ित परिवार के घर गए थे और माता-पिता से मुलाकात की। आजम खान के वोटिंग नहीं होगी, इंकलाब होगा’ बयान पर मनोज तिवारी ने कहा, उनकी भाषा देखिए। उन्हें लोकतंत्र में रत्ती भर भी भरोसा नहीं है।

सपा नेताओं का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करना है

भाजपा सांसद रवि किशन कहते हैं, इन लोगों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। ये बुरी तरह हारेंगे क्योंकि हर कोई सत्ता और शाही सिंहासन पाना चाहता है। इन्हें जनता की सेवा करने या गरीबों की मदद करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। यह सत्ता की लड़ाई है यह देखने की कि कौन ज्यादा ताकतवर है। ये सब हार जाएंगे। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा,हम पिछले दिन से ही कह रहे हैं कि यह समाजवादी पार्टी की संस्कृति, परंपराओं और उनकी परवरिश को दर्शाता है, जिसमें सड़कों पर गुंडागर्दी और उपद्रव करना शामिल है। राज्य को ऐसा ‘पीडीए’ नहीं चाहिए जो लोगों की जान ले ले।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें