मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह

Desk

कहा, अखिलेश यादव का समर्थन धीरे-धीरे खिसक रहा है। राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी भी अप्रासंगिक हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की प्रासंगिकता भी कम हो गई है।

डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह
Akhilesh should declare Dimple Yadav as the CM face, advises Pramod Krishnam
शेयर करें

गाजियाबाद। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए डिंपल यादव का नाम घोषित करना चाहिए। अखिलेश यादव का समर्थन धीरे-धीरे खिसक रहा है। राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी भी अप्रासंगिक हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की प्रासंगिकता भी कम हो गई है।

पीडीए का प्रभाव पड़ चुका है फीका 

उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के धार्मिक प्रवचन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता पहले धीरेंद्र शास्त्री के उत्तर प्रदेश आने पर विरोध करने की बात कह रहे थे, लेकिन अब जब कथा हो रही है तो पार्टी के बयान देने वाले नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि पीडीए का प्रभाव फीका पड़ चुका है और अब केवल ‘जय श्री राम’ का नारा बचा है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को राजनीतिक परिपक्वता दिखाने की डिंपल यादव को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने का सुझाव दिया।

राम, कृष्ण और भगवान कल्कि की धरती है भारत 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा किधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुंडा में श्रीराम कथा कर रहे हैं। इसके बाद उनकी कथा गोंडा और फिर अन्य स्थानों पर भी होगी। सपा के कई नेताओं ने पहले बयान दिए थे कि धीरेंद्र शास्त्री उत्तर प्रदेश आएंगे तो उनका विरोध किया जाएगा लेकिन अब कथा चल रही है और समाजवादी पार्टी के बयान देने वाले नेता दिखाई नहीं दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी को समझना चाहिए कि यह राम, कृष्ण और भगवान कल्कि का देश है और सनातन की परंपरा वाला देश है। यह बाबर, तैमूर लंग, चंगेज खान और जिन्ना का देश नहीं है। अखिलेश यादव के उस बयान पर कि धार्मिक कथा जनसमर्थन हासिल करने के लिए कराई जा रही है, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी राजनीतिक स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कभी बहुत बड़े नेता थे और एक बड़ी राजनीतिक विरासत के वारिस भी थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपना राजनीतिक नुकसान किया है।

सपा के ताबूत में अंतिम कील ठोकेंगे राहुल गांधी

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के ताबूत में अंतिम कील ठोकने का काम राहुल गांधी कर देंगे। अखिलेश यादव के पीडीए के नारे पर सवाल उठाते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अब पीडीए कहां बचा है। उन्होंने कहा कि न पीडीए बचा है, न डीडीए और न एडीए, बल्कि अब केवल एक ही नाम और नारा बचा है, ‘जय श्री राम’। उन्होंने इसी नारे को दोहराते हुए कहा कि राजनीतिक परिस्थितियों में अब यही सबसे प्रमुख दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव की ओर से पीडीए का अर्थ ‘पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद’ बताए जाने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अखिलेश यादव को बचकानी बातें करने के बजाय एक परिपक्व राजनेता की तरह बात करनी चाहिए।

आजम खान में देश या प्रदेश का गृहमंत्री बनने के हैं सभी गुण 

उन्होंने सुझाव दिया कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए डिंपल यादव का नाम घोषित करना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीतिक प्रासंगिकता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में राहुल गांधी अप्रासंगिक हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की प्रासंगिकता भी कम हो गई है। आजम खान को जेल से बाहर आने के बाद गृहमंत्री बनाए जाने की चर्चा पर पूछे गए सवाल के जवाब में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि आजम खान में ऐसे सभी गुण हैं, जिनके आधार पर वह देश के गृहमंत्री या उत्तर प्रदेश के गृहमंत्री बन सकते हैं। यदि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो आजम खान को जरूर गृहमंत्री बनाया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें