मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

विपक्ष कर रहा भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम

Desk

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर बोला हमला। कहा, चुनाव में जनता अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर उन्हें देगी लोकतांत्रिक तरीके से जवाब

भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम रहा विपक्ष
The opposition is acting at the behest of anti-India international forces.
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरकतें निंदनीय हैं। चुनाव में जनता अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल कर उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

राहुल गांधी की गतिविधियों को बताया निंदनीय

मौर्य ने कहा कि कांग्रेस एक पुराना राजनीतिक दल है। पार्टी के युवराज राहुल गांधी लगातार विदेशी ताकतों के इशारे पर ऐसी हरकतें करते रहते हैं जो निंदनीय है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चाहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, ममता बनर्जी हों या तेजस्वी यादव ये सभी नेता भारत-विरोधी अंतरराष्ट्रीय ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। वे ऐसे कई काम कर रहे हैं जो किसी भी देशभक्त को नहीं करने चाहिए।

समाजवादी पार्टी का राजनीतिक भविष्य अंधकारमय

गोरखपुर में अखिलेश यादव के ‘पीडीए’ मार्च पर उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव गोरखपुर, सैफई या लखनऊ में कहीं भी यात्रा निकाल लें समाजवादी पार्टी का भविष्य पहले भी अंधकारमय था और आज भी है और आगे भी रहेगा। समाजवादी पार्टी 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के हसीन सपने देख सकती है लेकिन असल में वह सत्ता में नहीं आ सकती। अखिलेश यादव यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं।

सरकार के खिलाफ विपक्ष लगातार गढ़ रहा नैरेटिव 

राज्य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार सरकार के खिलाफ नैरेटिव गढ़ता है। विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के समय यह नैरेटिव बनाया कि भाजपा जीती तो संविधान बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी। इस आधार पर विपक्ष को थोड़ी सफलता मिली थी लेकिन झूठे आरोपों, तथ्यों और मनगढ़ंत कहानियों के आधार पर काठ की हंड़ियां बार-बार नहीं चढ़ सकती हैं। जनता विपक्ष को समझ रही है कि यह सिर्फ झूठे दावे करते हैं और फर्जी व मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा, सभी जानते हैं और आम आदमी भी यह महसूस करता है कि उत्तर प्रदेश का माहौल और लोगों की धारणा बदली है।

उत्तर प्रदेश के प्रति देश और दुनिया का नजरिया बदला

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया का उत्तर प्रदेश के प्रति नजरिया बदला है। यहां निवेश आया है, कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और विकास तेजी से हो रहा है। यूपी में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में बेहतरीन प्रगति हुई है। जयवीर सिंह ने कहा, दूसरी ओर, लोग 2012 से 2017 के उस दौर को नहीं भूले हैं, जो गुंडागर्दी, अराजकता, जमीन पर कब्जे, वसूली, दंगों, ‘एक जिला, एक माफिया’ और एक ठप पड़े प्रशासन का समय था, जहां खास माफिया और अपराधी जिलों को चलाते थे। जनता अगली बार विपक्ष के झूठे नारों और झांसे में फंसने वाली नहीं है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें