मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
देश

अमेरिका में राहुल के बयान पर भाजपा का हमला, कहा- भारत विरोधी प्रचार के नेता बन गए हैं

Desk

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का हमला, कहा- भारत विरोधी प्रचार के नेता बन गए हैं
BJP attacks Rahul Gandhi over his remarks in America, says he has become a leader of anti-India propaganda
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए गए वक्तव्य की कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी प्रचार के नेता बन गए हैं। भारत की प्रगति और भारतीय लोकतंत्र के प्रति उनके मन में नफरत है। इसके कारण वे जब भी विदेश की धरती पर कदम रखते हैं तो देश के बारे में बुरा-भला ही कहते हैं।

राहुल गांधी का दावा,  आर्थिक आपदा की कगार पर है खड़ा भारत

गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि देश एक आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा है तथा बड़ी बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार सृजन और शिक्षा क्षेत्र की समस्याएं देश के विकास के सामने बड़ी बाधा बनी हुई हैं। राहुल गांधी ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा, सीधी बात यह है कि भारत एक आर्थिक आपदा की कगार पर खड़ा है। यही हकीकत है। आप इसे नजरअंदाज कर सकते हैं, मीडिया इसे नजरअंदाज कर सकता है लेकिन भारत में बेरोजगारी की एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत की शिक्षा व्यवस्था में भी बहुत बड़ी समस्या है।

2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी का आरोप दोहराया

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को लेकर निराशा जताने वाले कुछ युवा मध्यमवर्गीय परिवारों से आते हैं और उन्होंने औपचारिक शिक्षा भी हासिल की है। युवाओं के बीच बढ़ती निराशा का मुख्य कारण यह है कि उन्हें अपना भविष्य उज्ज्वल नजर नहीं आ रहा है। इसी बातचीत के दौरान गांधी ने अपने वोट चोरी वाले आरोपों को फिर दोहराया और भारत निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 14 करोड़ लोग जो 2024 में वोट दे सकते थे उन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हम चुनाव आयोग से पूछते हैं, इन हालात में चुनाव को वैध कैसे माना जा सकता है? फिर भी वे इस पर चुप हैं। चुनावी व्यवस्था में सुधार किए बिना कुछ नहीं होगा। हम इस पर काम कर रहे हैं। हमारे पास चुनावी धांधली के पुख्ता सबूत हैं।

सिस्टम के भीतर के कुछ लोग डर के कारण कर रहे हैं संपर्क 

राहुल गांधी ने आगे कहा, सिस्टम के भीतर के लोग डर के कारण हमसे बात कर रहे हैं। मुझे डर है कि अगर दबाव एक हद से ज्यादा बढ़ गया तो सरकार इसके जवाब में हिंसा का सहारा ले सकती है। पहले डर का माहौल था लेकिन अब लोगों ने डरना छोड़ दिया है। इसमें छात्र आंदोलन ने अहम भूमिका निभाई है। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर लिखा, राहुल गांधी भारत-विरोधी प्रचार (लीडर ऑफ एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा) के नेता बन गए हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें