मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां

Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एनएसजी और यूपी पुलिस के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश अब लॉलेस लैंड से लैंड ऑफ लॉ बन गया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, एटीएस, साइबर सुरक्षा और पुलिस आधुनिकीकरण की उपलब्धियां गिनाईं।

आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां
Today, rioters are dealt with appropriately in UP; CM Yogi highlights achievements in law and order
शेयर करें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश दंगों की आग में झुलसता था और अपराधियों के हौसले बुलंद थे। आज यहां दंगाइयों का होता है उपचार है। आज प्रदेश में रूल ऑफ लॉ है और यह लॉलेस लैंड से लैंड ऑफ लॉ बन गया है। यह बात उन्होंने बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में एनएसजी और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही।

न अपराधियों को संरक्षण मिलेगा और न आतंकियों को अवसर

उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। न अपराधियों को अभय, न आतंकियों को अवसर और न ही देश की सुरक्षा से कोई समझौता किया जाएगा। उन्होंने कहा के उत्तर प्रदेश, जो कभी दंगों की आग में झुलसता था और जहां अपराधियों के हौसले बुलंद थे, आज यह प्रदेश कानून के राज यानी ‘रूल ऑफ लॉ’ के लिए जाना जाता है। प्रदेश में अराजकता और अपराध का दौर समाप्त हुआ है। आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है, न अपराधियों को अभय, न आतंकियों को अवसर और न ही देश की सुरक्षा से कोई समझौता। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस के पराक्रम पर गर्व करता है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि समय के साथ दुश्मन ने अपने तरीके बदले हैं। आज दुश्मन अदृश्य मोर्चे से वार कर रहा है। हवाला नेटवर्क, फेक करेंसी, अवैध कन्वर्जन, साइबर क्राइम और क्रिप्टो करेंसी के जरिए समाज के भीतर से पूरी व्यवस्था को खोखला करने की साजिश रची जा रही है।

एटीएस में बनाई गई अवैध धर्मांतरण सेल, क्रिप्टो एनालिसिस विंग और साइबर ऑप्स टीम 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी पुलिस और एटीएस के जांबाजों ने हर ऐसी अदृश्य साजिश को बेनकाब किया है। आज एटीएस की 21 फील्ड यूनिट पूरे प्रदेश में तैनात हैं और 10 नई फील्ड यूनिट खड़ी करके सुरक्षा का अभेद्य किला बनाया गया है। एटीएस के पास अवैध धर्मांतरण सेल, क्रिप्टो एनालिसिस विंग और साइबर ऑप्स टीम मौजूद है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश दंगों की आग में झुलसता था और अपराधियों के हौसले बुलंद थे। आज प्रदेश में रूल ऑफ लॉ है और यह लॉलेस लैंड से लैंड ऑफ लॉ बन गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस भर्ती की पारदर्शी व्यवस्था के साथ ही पुलिस बजट को तीन से चार गुना किया गया है। साइबर थाने दो से बढ़ाकर 75 जनपदों तक ले जाए गए हैं। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत 15 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पीआरवी 112 का रिस्पॉन्स टाइम 65 मिनट से घटाकर 5 से 7 मिनट किया गया है। इसके अलावा 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई है, जिससे प्रदेश में डकैती और लूट में भारी कमी आई है। कार्यक्रम के दौरान एनएसजी और एटीएस के दक्ष कमांडो ने आतंकवादी हमलों, बंधकों को मुक्त कराने, विस्फोटकों को निष्क्रिय करने और वीआईपी सुरक्षा जैसे चुनौतीपूर्ण अभियानों का शानदार प्रदर्शन किया।

आतंकवाद, विमान अपहरण समेत 13 विशेष पाठ्यक्रमों की दी जाएगी ट्रेनिंग 

उन्होंने कहा कि हेलिकॉप्टर से उतरकर ऑपरेशन को अंजाम देने की वर्टिकल एनवेलपमेंट तकनीक की लाइव ड्रिल भी की गई। साथ ही काफिले के गुजरने के दौरान विस्फोट होने पर वीआईपी को सुरक्षित निकालने का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एनएसजी की के9 यूनिट का एक्सप्लोसिव डिटेक्शन डॉग ‘डॉनी’ रहा, जिसने मुख्यमंत्री को पुष्पों की टोकरी भेंटकर उनका अभिनंदन किया। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक भृगु श्रीनिवासन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित यह कार्यक्रम राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और तैयारी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएसजी के विशेषज्ञ प्रशिक्षक यूपी के चयनित जवानों को आतंकवाद निरोध, विमान अपहरण निरोध और ड्रोन निरोध समेत 13 विशेष पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने अयोध्या में एनएसजी टास्क फोर्स के लिए 8 एकड़ और मिल्कीपुर में एनएसजी केंद्र के लिए 65 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री योगी का आभार जताया।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें