मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान

Desk

कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ नारे के साथ प्रदेशव्यापी जनसंवाद अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से होगी।

'बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम', कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान
'Take a step forward, we will provide a good government' — Congress prepares a new plan for the UP elections.
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा सरकार को घेरने और जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति के तहत कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी जनसंवाद अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा समाज के विभिन्न वर्गों से करेंगी संवाद 

कांग्रेस ने अपना चुनावी अभियान तेज करते हुए ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’ नारे के साथ प्रदेशव्यापी जनसंवाद अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कर्मभूमि झांसी से होगी, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं और सुझाव जानेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अब्दुल हन्नान ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, उरई और जालौन होते हुए झांसी पहुंचेंगी। वहां आईएमए भवन, बीकेडी चौराहे पर आयोजित ‘लोक हुंकार, जन संवाद’ कार्यक्रम में कलमकारों, कलाकारों, इतिहासकारों, साहित्यकारों, अधिवक्ताओं और जेन-जी के युवाओं से सीधा संवाद करेंगी। इसके बाद वह लक्ष्मी गार्डन, एलाइड चौराहे पर झांसी मंडल के जालौन, झांसी और ललितपुर जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों, 2022 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। शाम को वह झांसी सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगी।

जनता की समस्याओं को अपनी आवाज बनाने का प्रयास करेगी कांग्रेस

झांसी प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मां पीतांबरा के दर्शन भी करेंगी। हन्नान ने बताया कि झांसी से शुरू होने वाला यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष सभी मंडलों और जिलों में पहुंचकर किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और वंचित वर्गों से संवाद करेंगी। उनके मुताबिक, कांग्रेस जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को अपनी आवाज बनाएगी। झांसी प्रवास के अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ लौटकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम और उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (मध्य जोन) के सम्मेलन में शामिल होंगी। कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार समेत तमाम मोर्चों पर बदहाली का सामना कर रहा है। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन नौ हत्याएं, नौ दुष्कर्म, महिलाओं के खिलाफ 181 और बच्चों के खिलाफ 61 अपराध दर्ज होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार की खामियां उजागर करेंगी प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने एनएचएसआरसी की 2025 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में 65 प्रतिशत विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। अस्पतालों में दवाओं और इंजेक्शन की कीमतों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों को इलाज के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों के विलय और बंदी से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती समेत विभिन्न परीक्षाओं की अव्यवस्थाओं ने युवाओं के भविष्य पर असर डाला है। हन्नान ने सीएजी के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि पांच वर्षों में 8.24 लाख करोड़ रुपए का बजट खर्च नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नौ नए हवाई अड्डों में से सात पर नियमित उड़ानें नहीं हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें