मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

भारत-चीन सीमा स्थिति पर ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के बयान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Desk

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के इस वीडियो के जरिए सीमा पर निवेश और मॉडर्नाइजेशन के सवाल उठाए हैं। इसके अलावा देश की सीमा पर वास्तविक स्थिति क्या है ? चीन के मुकाबले भारत की तैयारी कितनी मजबूत है ? ये सब सवाल भी कांग्रेस ने सरकार पर दागे हैं।

Congress targeted the government over ITBP DG Shatrujit Kapur's statement regarding the India-China border situation.
INDIA-CHINA Border
शेयर करें

भारत-चीन सीमा स्थिति के मुद्दे पर कांग्रेस एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस की ओर से सरकार पर ये हमला ITBP के महानिदेशक(DG) शत्रुजीत कपूर के हाल ही में दिए गए एक बयान को लेकर किया गया है। नई दिल्ली स्थित AICC कार्यालय में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-चीन सीमा के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथ लिया है।

आपको बता दें, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ITBP के DG शत्रुजीत कपूर एक कार्यक्रम के दौरान कहते दिख रहे हैं कि “अरुणाचल में कई जगहों पर फेस-ऑफ की स्थिति बनी है वहां पर हमारी सौर्य कमांडो टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। ये भी एक नई पहल थी और चीन का मुकाबला हम शायद जो भी परंपरागत तरीके हैं उनसे करना अब शायद कठिन हो, क्योंकि उनकी जो PLA और BDR की जो भी उनकी परंपरागत क्षमताएं हैं उसमें उन्होंने बहुत इन्वेस्ट भी किया और बहुत मॉडर्नाइजेशन भी की, तो बहुत आगे निकल गए वो।”

भारत-चीन सीमा मुद्दे पर सरकार पर हमलावर कांग्रेस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान ITBP के DG शत्रुजीत कपूर के इस वीडियो के जरिए सीमा पर निवेश और मॉडर्नाइजेशन के सवाल उठाए हैं। इसके अलावा देश की सीमा पर वास्तविक स्थिति क्या है ? चीन के मुकाबले भारत की तैयारी कितनी मजबूत है ? ये सब सवाल भी कांग्रेस ने सरकार पर दागे हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर किए एक पोस्ट में कहा है कि, “नरेंद्र मोदी, चीन को ‘लाल आंख’ कब दिखाओगे ?”

AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि, हमारे देश में एक 56 इंच का चीनी खिलौना है, जिसकी चाभी कई देशों के पास है। चीन को लेकर जो खबर आ रही है, उसे मोदी सरकार ने लगातार छिपाने की कोशिश की। लेकिन अब ITBP के DG शत्रुजीत कपूर ने कंफर्म किया है कि अरुणाचल प्रदेश में चीन की सेना के साथ हमारे सैनिकों की झड़प लगातार जारी है।

उन्होंने आगे कहा हम ITBP समेत सभी बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं, क्योंकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर मुकाबला कर रहे हैं। क्योंकि देश में एक ऐसी सरकार है, जो न शहादत को सलामी देती है, न बहादुरी को शाबाशी। हालांकि, ये पहली बार नहीं है।

  • साल 2020 में गलवान में हमारे 20 बहादुर जवान शहीद हुए, लेकिन तब मोदी ने चीन को क्लीन चिट देते हुए कहा- न कोई घुसा है, न कोई घुसा हुआ है
  • DGs की कॉन्फ्रेंस हुई तो उसमें भी यह बात कही गई थी कि 65 में से 26 पेट्रोलिंग पॉइंट पर अब भारत का कंट्रोल नहीं रहा

मोदी की क्लीन चिट की वजह से ही लद्दाख से लेकर अरुणाचल तक चीन दुस्साहस दिखा रहा है और फिर से साबित हो गया है: नाम नरेंदर, काम सरेंडर

इसके साथ ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा हमारा सवाल है कि-

⦿ क्या अरुणाचल प्रदेश में शेरा-5 प्वांट तक हम पेट्रोलिंग कर पा रहे हैं या नहीं?

⦿ क्या असाफिला, माजा और तस्किन में चीन ने 7 किलोमीटर अंदर आकर अपने टेंट गाड़ रखे हैं?

⦿ क्या पूर्वी लद्दाख में साल 2020 से पहले वाली यथास्थिति बहाल हुई है? अगर नहीं हुई, तो कब होगी?

⦿ चीन के साथ बार-बार मुलाकातें होती हैं, लेकिन भारत को उन मुलाकातों से आखिर क्या मिला?

⦿ चीन से लगातार मुकाबला करना पड़ रहा है, फिर भी सरकार ने चीन पर आर्थिक निर्भरता क्यों बढ़ा दी?

⦿ भारत सरकार ने चीनी निवेश और PLA से जुड़ी कंपनियों के लिए रास्ते आसान क्यों बनाए?

✍️Satyam Kushwah

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें