1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना’, शाहरुख खान ने हमेशा याद रखी नाना पाटेकर की यह सीख

‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना’, शाहरुख खान ने हमेशा याद रखी नाना पाटेकर की यह सीख

Nana Patekar Death : नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत उन्हें अपनी-अपनी यादों के साथ श्रद्धांजलि दे रहा है। अभिनेता शाहरुख खान ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया।

By HO BUREAU 

Updated Date

Nana Patekar Death : नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरा फिल्म जगत उन्हें अपनी-अपनी यादों के साथ श्रद्धांजलि दे रहा है। अभिनेता शाहरुख खान ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी एक पुरानी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया। शाहरुख ने बताया कि नाना के साथ उनकी पहली मुलाकात से लेकर बाद के रिश्ते तक कई ऐसी यादें हैं, जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने नाना को अपना मार्गदर्शक, शिक्षक, आलोचक और दोस्त बताया।

पढ़ें :- राजघाट पहुंचा विपक्ष का 'वोट चोरी' के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने संभाली कमान

शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर के लिए एक लंबा नोट लिखा और उनके साथ पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”जब मैं पहली बार नाना से मिला था तो घबराहट में अपने बालों से खेलने लगा था। नाना ने मेरा हाथ हटाया और कहा- ‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है।’ नाना कभी किसी की खुशामद नहीं करते थे। वह सामने वाले से उसकी दिलचस्पी वाली बातें नहीं करते थे, बल्कि वह बातें कहते थे, जो उसे सुनने की जरूरत है।”

शाहरुख ने लिखा, ”नाना सीधे, साफ बोलने वाले और ईमानदार इंसान थे। उनका स्वभाव भले ही थोड़ा सख्त था, लेकिन उनकी मुस्कान बहुत खूबसूरत थी। उनका प्यार जताने का तरीका हमेशा अलग होता था। वह पहले डांटते थे और कई बार कड़ी बातें भी कह देते थे, लेकिन कुछ देर बाद महसूस होता था कि उस डांट के पीछे उनका अपनापन छिपा था। नाना मुझसे बहुत प्यार करते थे और मैं भी उन्हें उतना ही प्यार करता था।”

शाहरूख ने आगे नाना को अपना मार्गदर्शक और शिक्षक बताते हुए लिखा, ”वह एक मेंटर, एक टीचर, एक क्रिटिक और ऐसे दोस्त भी थे, जिनके साथ मैंने कई यादगार पल बिताए। मैं उनके साथ कैरम खेलता था और हार जाता था। वह कैरम खेलने में बहुत अच्छे थे और लगातार जीतने का खूब आनंद लेते थे। उनकी एनर्जी, हंसी, उनका अलग अंदाज और उनका प्यार हमेशा हमारे साथ रहेगा। मुझे इस बात का अफसोस है कि नाना के साथ और ज्यादा बातचीत करने का मौका नहीं मिला।”

उन्होंने कहा, ”काश नाना के साथ मैं एक और बहस, एक कप चाय और कैरम का एक और खेल खेल पाता। उनके जाने से सिर्फ सिनेमा की दुनिया में ही खालीपन नहीं आया है, बल्कि देश और दुनियाभर में उनके चाहने वालों के दिलों में भी एक कमी महसूस हुई है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा और उनकी कही बातों को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा।”

पढ़ें :- वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया? टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स के सामने खड़े कई बड़े सवाल

शाहरुख ने नाना की एक सीख को खास तौर पर याद किया। उन्होंने लिखा, ”नाना ने मुझसे कहा था, ‘हीरो बनने के चक्कर में एक्टर मत खोना।’ मेरी ईश्वर से कामना है कि उनकी आत्मा की शांति मिले। उनके जैसा शानदार अभिनेता और कैरम का बेहतरीन खिलाड़ी हमेशा याद किया जाएगा।” (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- SIR मामला : 42 पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखकर चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिश पर जताई चिंता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com