1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सौरव और आशुतोष की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, कहा – ‘दोनों GEN Z नहीं…’

सौरव और आशुतोष की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई, कहा – ‘दोनों GEN Z नहीं…’

Delhi High Court : कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बॉन्ड का उल्लंघन किया गया.✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi High Court : कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की. हाईकोर्ट ने वकीलों को सुझाव दिया कि याचिकाकर्ता स्पेशल एग़्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने होने वाली सुनवाई का इंतज़ार करे. अगर न्यायिक हिरासत बढ़ती है तो रिट याचिका दायर करने के बजाय सेशन कोर्ट का रुख करें. सुझाव मानते हुए दास और रंका के वकीलों ने हाईकोर्ट से जमानत की याचिका वापस ली.

पढ़ें :- महिला आरक्षण पर मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार को घेरा, कहा - 'जानबूझकर देरी...'

हाईकोर्ट ने कहा कि बॉन्ड का उल्लंघन किया गया. बॉन्ड की शर्तों को मानने के लिए कहना गैरकानूनी कैसे हो सकता है. अदालत ने दोनों की उम्र पूछी और कहा कि दोनों GEN Z नहीं हैं. स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट SEM ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया था. इसी के खिलाफ सौरव और आशुतोष ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन जब मजिस्ट्रेट के सामने शांति भंग होने की आशंका का सवाल आता है तो यह देखना भी जरूरी हो जाता है कि प्रदर्शन करने वाले कौन हैं, उनकी मंशा क्या है और वे जिंदगी में क्या करते हैं.

यह है मामला 

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर – मंतर में प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से परमिशन नहीं दी गई. इसी बीच कोर्ट ने आदेश दिया था कि सरकार कोई प्रदर्शन साइड नोटिफाइड करे. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन करने के लिए तीन नए स्थान निर्धारित किए थे. इसमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल है.

जंतर – मंतर को प्रदर्शन साइड से हटा दिया गया था. सीजेपी जंतर – मंतर पर प्रदर्शन के लिए अड़ी हुई थी. सौरव दास और आशुतोष रांका 13 अक्टूबर को पुलिस से बचते हुए जंतर – मंतर पहुंच गए थे. उसी दिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था.

पढ़ें :- Delhi : दशहरा के दिन विशाल हनुमान प्रतिमा में लगी आग से मचा हड़कंप

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड समझौते ऐतिहासिक उपलब्धि : राजनाथ सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com