मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
पंजाब

राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

Desk

नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं बल्कि हमेशा समाज से जुड़कर काम करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे और सातों दिन काम करता है। उसके लिए चुनाव का आना-जाना मायने नहीं रखता।

राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi is troubled by India's progress! Nitin Navin launches a major attack on the Congress.
शेयर करें

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत के विकास की गति से दुख होता है। वे कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था ‘डिजास्टर’ हो गई है। उन्हें समझना चाहिए कि पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलकर आगे बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष भी भारत को सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बता रहा है।

भाजपा का कार्यकर्ता पार्ट-टाइम नहीं, 24 घंटे जनता के बीच काम करता है

चंडीगढ़ में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता पार्ट-टाइम पॉलिटिशियन नहीं हैं बल्कि हमेशा समाज से जुड़कर काम करते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे और सातों दिन काम करता है। उसके लिए चुनाव का आना-जाना मायने नहीं रखता। चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण के बल पर 2014 में भाजपा को जो विजय मिली उसी का परिणाम है कि आज देश के ज्यादातर राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो केवल चुनाव के समय नजर आते हैं लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता हर दिन जनता के बीच रहकर काम करता है।

मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग और हर घर तक पहुंचीं

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं देश के हर वर्ग हर कस्बे और हर घर तक पहुंची हैं। देश में ऐसे लोग भी हैं, जो कहते हैं कि वे मोदी को वोट नहीं देते लेकिन उन्हें भी विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं। नेतृत्व के प्रति जनता का यही विश्वास देश को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि एक समय भारत की अर्थव्यवस्था को ‘फ्रेजाइल फाइव’ देशों में गिना जाता था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। हालांकि, देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इसी मिट्टी में जन्म लेते हैं, यहीं का खाते हैं और विदेश जाकर इसी मिट्टी का अपमान करते हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सकारात्मक आंकड़ों पर भी भरोसा नहीं करते, क्योंकि उन्हें अपने परिवार और अपनी पार्टी का विकास नजर नहीं आता।

इसे भी पढ़ें : मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस के लिए उलटी गिनती शुरू

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के विकास से दुखी हैं, क्योंकि उनके परिवार और पार्टी का विकास नहीं हो रहा है। कांग्रेस के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। महिला सशक्तीकरण पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को केवल स्वाभिमान और सुरक्षा ही नहीं, बल्कि अधिकारों के मामले में भी आगे बढ़ाना चाहती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो संकल्प लिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उसे पूरा किया है और आगे भी अपने संकल्पों को पूरा करती रहेगी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें