मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

राजस्थान और गुजरात में मौत का तांडव! कोटा में एक परिवार के 9 लोगों की मौत

Desk

गुजरात के जूनागढ़ जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में भीषण आग लगने से उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

राजस्थान और गुजरात में मौत का तांडव! कोटा में एक परिवार के 9 लोगों की मौत
A deadly rampage in Rajasthan and Gujarat! 9 members of a single family die in Kota
शेयर करें

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, गुजरात के जूनागढ़ जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में भीषण आग लगने से उसमें सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहा परिवार  हुआ हादसे का शिकार

राजस्थान के कोटा जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। शनिवार देर रात खाटूश्याम जी के दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की क्रूजर गाड़ी शंभूपुरा गांव के पास कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। जांच अधिकारी शिवराज सिंह ने बताया, यह हादसा हाईवे पर हुआ है। वे एक क्रूजर में सफर कर रहे थे। इसमें एक ही परिवार के ड्राइवर समेत 16 लोग थे। आगे सड़क किनारे कोई ट्रक या गाड़ी खड़ी थी। अंधेरे में वह दिखाई नहीं दी और गाड़ी जाकर उससे टकरा गई। इनमें से 9 लोगों की जान चली गई है और सात लोग घायल हैं। सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का जज समझकर पुलिस ने ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर!

तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला

उधर, गुजरात के जूनागढ़ जिले में केशोद-बालागाम रोड पर रविवार को खमीदाणा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार से बाहर छिटककर गिरी एक युवती की जान बच गई। हालांकि युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से केशोद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में युवती का तत्काल उपचार शुरू कर दिया। हादसे के भयावह दृश्य और अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना के चलते युवती गहरे सदमे में बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें