मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Agra : दूध लेकर घर लौट रहें युवक को कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर, दुकानदार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

up bureau

यूपी के आगरा जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की आयशर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा जगनेर रोड पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

Agra : दूध लेकर घर लौट रहें युवक को कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर, दुकानदार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Agra : दूध लेकर घर लौट रहें युवक को कैंटर ने मारी जोरदार टक्कर, दुकानदार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा जगनेर रोड स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की आयशर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आगरा जगनेर रोड पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 2 घंटे तक जाम लग रहा। मलपुरा पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुलवाया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव के सूर्य नगर अजीज पुर निवासी 32 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र भगवान सिंह सब्जी खरीदने के लिए सोमवार की सुबह लगभग 7:00 बजे दूध लेने धनौली सब्जी मंडी पहुंचे। बताया जाता है तभी खेरिया मोड़ की ओर से आती हुई एक आईसर कैंटर ने सतीश को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेयर करें