मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

आगरा : दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर भड़की मायावती, कही यह बात

up bureau

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर क्षेत्र में दलित नाबालिक बच्ची के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आगरा में हुई दलित नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती

आगरा : दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म पर भड़की मायावती, कही यह बात
शेयर करें

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर क्षेत्र में दलित नाबालिक बच्ची के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आगरा में हुई दलित नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने वारदात पर दुख जताते हुए अति निंदनीय कहा है। वहीं मायावती ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद राजनीति तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए घटना को दुखद एवं अति निंदनीय बताया है। बसपा सुप्रीमो ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद बेहद सतर्क है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला चिकित्सालय भेजा। नाबालिग बच्ची घर वालों को बेसुध हालत में एक मैरिज होम ने मिली थी। उनका कहना है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को मारकर गढ्ढे में दफन करने वाले थे। आरोपियों ने इस काम के लिए गढ्ढा भी खोद रखा था।

शेयर करें