मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Horrific accident in UP: ट्रक की टक्कर से हवा में उछला ट्रैक्टर, 10 की मौत, तीन गंभीर, छत की ढलाई कर लौट रहे थे घर

HO BUREAU

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार की रात भीषण हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुआ। मृतक छत की ढलाई कर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।

mirzapur accident
mirzapur accident
शेयर करें

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गुरुवार की रात भीषण हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास हुआ। मृतक छत की ढलाई कर ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है।

हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम समाप्त कर गुरुवार देर रात ट्रैक्टर से चालक सहित 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे पीछे बाइक से मजदूरों का मेठ भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को  टक़्कर मारते हुए ट्रैक्टर से टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर कुछ ऊपर उछल कर सड़क के बगल नाले में चला गया।

फिर ट्रक उसके ऊपर से होते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। लगभग रात 12:30 बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सदर अमर बहादुर सहित आसपास के थानों की फोर्स ने पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। मृतकों में भानु प्रताप (26), अनिल कुमार (35), सूरज (24), विकास (24), नानक (18), नितिन (22), मुन्ना (25), टेर्रू (25), सनोहर (24), प्रेम शंकर (40) थे। जबकि गंभीर रूप से घायलों में जमुनी (26), आकाश (18) व अजय(40) को वाराणसी भेजा गया है।

शेयर करें