मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Sabarmati Express Accident ः कानपुर के पास साबरमती के 22 डिब्बे पटरी से उतरे,  रेलमंत्री ने दिए जांच के आदेश

HO BUREAU

यूपी के कानपुर के नजदीक गोविंदपुरी स्टेशन के पास शनिवार रात 2.30 बजे साबरमती के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्वीट में हादसे को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन का इंजन पटरी पर पहले से रखी किसी नुकीलेनुमा ठोस वस्तु से टकरा गई थी।

sabarmati express
sabarmati express
शेयर करें

कानपुर। यूपी के कानपुर के नजदीक गोविंदपुरी स्टेशन के पास शनिवार रात 2.30 बजे साबरमती के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई है। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्वीट में हादसे को साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन का इंजन पटरी पर पहले से रखी किसी नुकीलेनुमा ठोस वस्तु से टकरा गई थी।

हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं

रेल मंत्री ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेल यात्रियों के परिजन परेशान न हों, इसके लिए रेल मंत्रालय ने HELP LINE  नंबर भी जारी किया है। साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी बीच कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। मौके पर मौके रेलवे, पुलिस व फायर विभाग के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है और यात्रियों को बसों व थ्री फेज मेमू से सेंट्रल स्टेशन पहुंचाया गया है।

चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी

चालक ने बताया कि इंजन से बोल्डर टकराया, जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की रफ्तार करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

एडीएम राकेश वर्मा ने बताया कि कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इंजन ने ट्रैक पर रखी किसी वस्तु को टक्कर मार दी और पटरी से उतर गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

HELP LINE NUMBER

  • कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015
  • प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353
  • मिर्जापुर: 054422200097
  • टुंडला: 7392959702
  • अहमदाबाद: 07922113977
  • बनारस सिटी: 8303994411
  • इटावा: 7525001249
  • लखनऊ: 9794838237
  • गोरखपुर: 0551-2208088
शेयर करें