1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Prime Ministe : PM मोदी 25 अगस्त को करेंगे महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा, जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Prime Ministe : PM मोदी 25 अगस्त को करेंगे महाराष्ट्र और राजस्थान का दौरा, जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 अगस्त को महाराष्ट्र के जलगांव और राजस्थान के जोधपुर का दौरा करेंगे। सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे प्रधानमंत्री जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

महाराष्ट्र में PM

प्रधानमंत्री लखपति दीदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जलगांव जाएंगे। वह 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाणपत्र देंगे और सम्मानित करेंगे, जो हाल ही में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान लखपति बनी हैं। प्रधानमंत्री देशभर की लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे।प्रधान मंत्री 2,500 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे, जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ होगा।

वह 5,000 करोड़ रुपये का बैंक ऋण भी वितरित करेंगे जिससे 2.35 लाख एसएचजी के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा। लखपति दीदी योजना की शुरुआत के बाद से अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। सरकार ने 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है।राजस्थान में प्रधानमंत्री उच्च न्यायालय परिसर, जोधपुर में आयोजित होने वाले राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री राजस्थान हाईकोर्ट संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे।

पढ़ें :- PM मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर दिल्ली बीजेपी का बड़ा अभियान, यमुना सफाई पर 8 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com