Mallikarjun Kharge On PM Modi : मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Mallikarjun Kharge On PM Modi : मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बिहार के पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। खरगे ने यह विवादित बयान उस समय दिया, जब उनके वोट चोरी वाले बयान से कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। खरगे ने कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है। यह वोट चोरी वाली सरकार है। इसी पर एक व्यक्ति ने कहा कि मोदी कभी नहीं जाएगा। मंच से कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका जवाब देते हुए कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महंगाई चरम पर है। प्याज महंगे हो रहे हैं। गरीब आदमी दाल रोटी खाता है। दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है. आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है। पार्लियामेंट चलता है तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं। राहुल गांधी बाहर गए हैं। अपने काम से गए हैं, जब वापस आएंगे तो इन लोगों की अच्छे से मरम्मत होगी। सिर्फ राहुल राहुल यह लोग करते हैं। इन लोगों के सपने में भी राहुल गांधी आते हैं।’
खरगे ने कहा कि ‘देश में जितने ज्योतिर्लिंग है, उसमें से एक लिंग में हूं। श्री कृष्ण सिंह जी को उनके 139वीं जयंती पर नमन करता हूं। बाबू लोकतंत्र को मजबूत करने वाले व्यक्ति थे। कमजोर वर्गों को उन्होंने हमेशा आगे किया। जमींदारी प्रथा को श्री कृष्ण सिंह ने खत्म किया। लैंड रिफॉर्म के लिए बड़ा काम श्री कृष्ण सिंह ने किया है। श्री बाबू भूमिहार जाति से थे, उनके जाति के लोग ही जमींदार थे। उसके बावजूद भी उन्होंने जमींदारी प्रथा को हटाया। मूलभूत सुविधाओं और बिहार के शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था पर खूब काम किया।’
उन्होंने कहा कि ‘फैक्ट्री और इंडस्ट्री श्री बाबू के कार्यकाल में हीं बिहार में लगे, जब आरएसएस और दूसरी शक्तियां दंगा फैलाने में लगी थी तो बाबू ने उसका मजबूती से सामना किया। बाबू ने छुआछूत के खिलाफ मुहिम चलाया। बाबा बैधनाथ धाम में दलितों के एंट्री पर पाबंदी थी, उनको एंट्री बाबू ने दिलाया। छुआछूत के मानसिकता वाले लोग आज भी आरएसएस और बीजेपी में भरे हुए हैं।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।