1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘दुनिया भर में कश्मीर मुद्दे को उठाकर पाकिस्तान हमें बचा रहा…’, फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

‘दुनिया भर में कश्मीर मुद्दे को उठाकर पाकिस्तान हमें बचा रहा…’, फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान

Farooq Abdullah Statement : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा पड़ोसी हमें बचा रहा है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Farooq Abdullah Statement : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान (हमारा पड़ोसी) का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा पड़ोसी हमें बचा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान को श्रेय दिया कि वह कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता है, जिस वजह यह मुद्दा जीवित है। वे शनिवार को बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- गंगा के दोनों तटों पर उमड़ा जनसैलाब, काशी के आसमान में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि ‘हमारा यह पड़ोसी देश दुनिया का ध्यान कश्मीर की ओर खींचता है और दिल्ली को चुप रहने पर मजबूर कर देता है। वे आज इसलिए चुप हैं, क्योंकि दुनिया का दबाव है, और हमारा पड़ोसी देश उनके पीछे पड़ा है। वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वही हमें बचा रहा है। हालांकि, मैं उनके इरादों को नेक नहीं मानता।’

उन्होंने कहा कि ‘क्या आप अपनी उम्मीदें सिर्फ उन्हीं पर टिकाए रखेंगे? क्या आपको सच में लगता है कि वे आपको न्याय दिलाएंगे? हिम्मत रखिए, हम उनका सामना करेंगे। अगर आप हिम्मत नहीं जुटाएंगे तो आप खत्म हो जाएंगे। वे आपका नाम और आपकी पहचान, सब मिटा देंगे।’

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि “फारूक अब्दुल्ला को सीमा के उस पार भी देखना चाहिए और वहां के कश्मीरियों की बदहाली पर नज़र डालनी चाहिए। यहां कश्मीर में हालात अच्छे हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 को हटा दिया गया था।”

पढ़ें :- PM मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे वाराणसी का दौरा, 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो को लेकर व्यक्त किया उत्साह

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com