1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Indian Stock Market : शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये घटा

Indian Stock Market : शीर्ष 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप 1.56 लाख करोड़ रुपये घटा

Indian Stock Market : शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते पिछले सप्ताह भारत की 10 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.56 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

By HO BUREAU 

Updated Date

Indian Stock Market : शेयर बाजार में व्यापक बिकवाली के चलते पिछले सप्ताह भारत की 10 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 1.56 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट में एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस का सबसे बड़ा योगदान रहा।

पढ़ें :- एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

छुट्टियों के कारण छोटे कारोबारी सप्ताह के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांकों पर भारी दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 1,605.44 अंक यानी 2.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि निफ्टी में 546.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजार में कमजोरी का असर बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण पर भी पड़ा। चार कारोबारी सत्रों में इन कंपनियों का कुल मार्केट कैप 20.79 लाख करोड़ रुपये घटकर 451.83 लाख करोड़ रुपये रह गया, जो 16 अक्टूबर को 472.62 लाख करोड़ रुपये था।

देश की 10 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,55,671.9 करोड़ रुपये की कमी आई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ऐसी दो कंपनियां रहीं, जिनके मार्केट कैप में इस दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई।

एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका मार्केट कैप 55,506.95 करोड़ रुपये घटकर 10.67 लाख करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान बैंक के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। बजाज फाइनेंस दूसरे सबसे बड़े नुकसान में रही। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 34,180.51 करोड़ रुपये घटकर 5.77 लाख करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में भी उल्लेखनीय गिरावट आई। इसका मार्केट कैप 27,065.08 करोड़ रुपये घटकर 16.10 लाख करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का बाजार पूंजीकरण 21,062.24 करोड़ रुपये घटकर 4.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।

पढ़ें :- 'विंग्स ओवर गंगा' भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव...', राजनाथ सिंह का बयान

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,360.75 करोड़ रुपये घटकर 11.79 लाख करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैप में भी 4,338.46 करोड़ रुपये की कमी आई, जिसके बाद यह 8.83 लाख करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह, इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 2,881.38 करोड़ रुपये घटकर 4.69 लाख करोड़ रुपये रह गया, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 1,276.53 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 10.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, टीसीएस के बाजार पूंजीकरण में 23,517.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका कुल मार्केट कैप 9.15 लाख करोड़ रुपये हो गया। इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एलएंडटी के बाजार पूंजीकरण में भी 1,788.66 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5.02 लाख करोड़ रुपये हो गया। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- PM मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के बीच नमो घाट पहुंचे प्रधानमंत्री

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com