Bharat Mandapam : PM मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ (ESTIC) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Bharat Mandapam : PM मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ (ESTIC) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आज यहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी जगत के बड़ी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद हैं। हमारे साथ यहां युवा इनोवेटर भी हैं। भारत के युवा जिस स्तर पर सोच रहे हैं और जिस आत्मविश्वास के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं, वह उत्साहजनक है।’
उन्होंने कहा कि ‘मैं पिछली बार भी इस सम्मेलन में शामिल हुआ था। इस बार हम ‘इमर्जिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ (उभरते विज्ञान और प्रौद्योगिकी) के विषय पर चर्चा कर रहे हैं, जब भी दुनिया में कोई नई खोज या आविष्कार होता था तो वह तकनीक हम तक कुछ सालों बाद पहुंचती थी। हमने कोविड के दौरान इसका एक उदाहरण देखा था, जब दुनिया भर के कई देश वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर चुनौतियों का सामना कर रहे थे, तब भारत ने अपनी खुद की वैक्सीन विकसित की। भारत ने बड़े पैमाने पर टीकाकरण किया और अन्य देशों को भी वैक्सीन भेजी।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह तक पहुंच गए। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे, जहां पहले कोई नहीं पहुंच पाया था, इसीलिए मेरा विश्वास है कि भारत को भविष्य की तकनीकों को अपनाना चाहिए, साहस के साथ नवाचार करना चाहिए और इन तकनीकों को बनाने में दुनिया का नेतृत्व करना चाहिए। पिछले साल के कुछ उदाहरण, हमें इस बदलाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। आप सभी जानते हैं कि एक विकसित भारत बनाने के लिए हमें बहुत अधिक परमाणु ऊर्जा की आवश्यकता होगी।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ‘फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ तकनीक पर तेजी से काम आगे बढ़ा रहा है। चाहे ऊर्जा सुरक्षा की बात हो या तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की बात हो, भारत का लक्ष्य केवल अपनी जरूरतों को पूरा करना ही नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण तकनीकों में अपनी क्षमताओं का विस्तार करना भी है।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।