मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
अन्य खबरें

पंजाब से शुरू होगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, नितिन नवीन दिखाएंगे हरी झंडी

Desk

भाजपा की 'समरसता संकल्प यात्रा' तीन दिसंबर तक सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संत रविदास का संदेश पहुंचाएगी। समरसता यात्रा पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी।

पंजाब से शुरू होगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा, नितिन नवीन दिखाएंगे हरी झंडी
BJP’s ‘Samrasta Sankalp Yatra’ to begin in Punjab; Nitin Navin to flag it off
शेयर करें

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी तैयार की गई चुनावी रणनीति को सफल बनाने के प्रयास जुट गया है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जालंधर से 16 दिवसीय समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा चुनावी दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा की दलित मतदाताओं में पकड़ मजबूत करने की कोशिश

इसी क्रम में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एक दिवसीय पंजाब दौरे पर रहेंगे. जहां वे जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पंजाब और बाकी राज्यों में दलित मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए बीजेपी का यह बड़ा कार्यक्रम है जो 7 राज्यों में होते हुए 3 दिसंबर को काशी में खत्म होगा। भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’ तीन दिसंबर तक सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संत रविदास का संदेश पहुंचाएगी। समरसता यात्रा पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहुंचेगी। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब भाजपा संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को एक साल तक चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है।

गुरु पूर्णिमा पर काशी से हुई थी अभियान की शुरुआत 

इस बड़े अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के काशी से हुई थी। अब तक इस अभियान के तहत लगभग 29 हजार कलश वंदना यात्राएं निकाली गई हैं। 30 हजार से अधिक साधु-संतों से संपर्क किया गया है और सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने के लिए 51 हजार स्थानों पर ‘समरस दीप महोत्सव’ के आयोजन किया गया है। इसी राष्ट्रव्यापी आयोजन को आगे बढ़ाते हुए 18 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ आयोजित की जाएगी। भाजपा ने बताया कि बुधवार को जालंधर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह यात्रा 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी।

यात्रा में होंगे 17 बड़े कार्यक्रम 

बयान में कहा गया कि यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे जो संत रविदास के बेगमपुरा के विजन और सामाजिक समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे। नितिन नवीन अपने दिन भर के कार्यक्रमों के दौरान धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना भी करेंगे। जालंधर पहुंचने के बाद वे डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर जाएंगे और वहां प्रार्थना करेंगे।

संत समाज के साथ सामाजिक समरसता और संत रविदास के विचारों पर होगी चर्चा

भाजपा के मुताबिक जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर डेरा सचखंड बल्लां के पास स्थित रायपुर गांव में वे अपने पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन उसी गांव में संत समाज के साथ दोपहर के भोजन पर चर्चा में शामिल होंगे। इससे पहले इस माह पंजाब भजापा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए राज्य घोषणापत्र समिति और राज्य आरोप-पत्र समिति का गठन किया।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें