मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी में पंचायत चुनाव 6 महीने टले, योगी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी ‘बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे हम’, कांग्रेस ने तैयार किया यूपी चुनाव का नया प्लान डिंपल यादव को CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, प्रमोद कृष्णम ने दी सलाह राहुल गांधी को नहीं दिखती भारत की तरक्की: नितिन नवीन योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद नितिन नवीन ने जालंधर से रवाना की समरसता संकल्प यात्रा, 7 राज्यों के 47 शहरों से गुजरेगी आज यूपी में होता है दंगाइयों का उपचार, सीएम योगी ने गिनाईं कानून-व्यवस्था की उपलब्धियां महिला मतदाताओं पर BJP का बड़ा फोकस, महिला विस्तारकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश

योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद

Desk

बैठक में दोनों राज्यों के बीच लंबित मामलों को आपसी सहमति और समन्वय से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया।

योगी-धामी की मुलाकात से सुलझा 20 हजार करोड़ का विवाद
Dispute worth 20,000 crore resolved following meeting between Yogi and Dhami
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। दोनों राज्यों के बीच करीब 20 हजार करोड़ की परिसंपत्तियों का विवाद सुलझा लिया गया है। अन्य मामलों में सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों समेत अन्य लंबित प्रकरणों का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा।

सिंचाई विभाग समेत अन्य लंबित परिसंपत्ति विवादों पर विस्तार से हुई चर्चा 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में दोनों राज्यों के बीच लंबित मामलों को आपसी सहमति और समन्वय से जल्द निपटाने पर जोर दिया गया। दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सिंचाई विभाग सहित अन्य लंबित परिसंपत्ति विवादों के समाधान पर विस्तृत चर्चा की। दोनों राज्यों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से अब तक 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के परिसंपत्ति विवादों का समाधान हो चुका है तथा अन्य लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी गतिमान है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी रहे मौजूद 

उन्होंने आज की बैठक में शेष प्रकरणों का भी यथाशीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी है। उत्तराखंड के हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर सहयोग एवं सकारात्मक पहल के लिए योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी साथ रहे। दरअसल, उत्तराखंड के गठन के बाद से ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे, स्वामित्व और उनके उपयोग को लेकर कई मामले लंबित रहे हैं। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों के साथ जल संसाधनों और अन्य विभागों से संबंधित परिसंपत्तियां शामिल हैं। इन मामलों के समाधान को लेकर दोनों राज्यों के बीच समय-समय पर बातचीत होती रही है। बुधवार को हुई बैठक में विशेष रूप से सिंचाई विभाग से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने शेष प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर सहमति जताई।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें