मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान

Desk

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने के उद्देश्य से यहां आए हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान
Chirag Paswan to throw his hat into the ring for the Uttar Pradesh Assembly elections
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएंगे।

कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को किया जा रहा सक्रिय 

पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और चुनावी तैयारियों की शुरुआत करने के उद्देश्य से लखनऊ आए हैं। पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना और अपनी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है।  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पार्टी नेताओं के दौरे का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। पार्टी चाहती है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में उसका मजबूत आधार तैयार हो सके।

पार्टी अपना विजन प्रदेश के हर घर तक पहुंचाना चाहती है

एनडीए के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि अभी इस विषय पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। चुनाव में अभी काफी समय है। फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान संगठन को मजबूत करने और अपनी विचारधारा तथा विजन को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाने पर है। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जाएगा, जिनके माध्यम से पार्टी के नेता सीधे लोगों के घरों तक पहुंच सकें।

चुनाव नजदीक आने पर एनडीए के साथ गठबंधन पर स्थिति होगी स्पष्ट 

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से अब तक सार्वजनिक मंचों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। चुनाव नजदीक आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं और उसका स्वरूप क्या रहेगा। चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में गठबंधन की मजबूती के सवाल पर कहा कि चुनाव में अंतिम फैसला जनता ही करती है। सभी राजनीतिक दल और गठबंधन जनता के सामने अपना विजन और विचार रखते हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी इसी दिशा में काम कर रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ही तय करेगी कि वह किस दल या गठबंधन को समर्थन देना चाहती है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें