मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- पीडीए की राह भटकी सपा

Desk

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले पर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस से गठबंधन पर भी कसा तंज।

राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- पीडीए की राह भटकी सपा
OP Rajbhar attacks Akhilesh Yadav, says SP has strayed from the path of PDA
शेयर करें

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पीडीए को लेकर हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं और वहीं भटक रहे हैं।  उन्होंने पीडीए के राजनीतिक समीकरण पर भी सवाल उठाए।

चंद्रशेखर आजाद दलित वर्ग यानी ‘डी’ को साथ ले गए

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं। मंगलवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए की पहल अच्छी शुरुआत के तौर पर की थी लेकिन बाद में वह अपनी दिशा से भटक गए। उन्होंने इसकी तुलना एक्सप्रेसवे से उतरकर फोरलेन और फिर सिंगल लेन सड़क पर पहुंचने से की।

अखिलेश यादव सिंगल लेन सड़क पर फंस गए हैं

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव अब उसी सिंगल लेन सड़क पर फंस गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि किस दिशा में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की अलग-अलग परिभाषाएं देते रहे लेकिन अब चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं।

सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे में देरी पर अखिलेश को घेरा

मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय बैठक और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर राजभर ने कहा कि यह भाजपा का अपना संगठनात्मक और चुनावी मामला है। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी अपनी रणनीति तैयार करने के लिए बैठकें कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत टलने पर भी राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बेहद चतुर हैं और कांग्रेस को चुनाव तक इसी तरह टालते रहेंगे।

राम तो पहले ही जा चुके हैं, अब कृष्ण भी जाने वाले हैं

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चुनाव आने तक कांग्रेस को लटकाए रखेंगे, चुनाव लड़ेंगे और उसके बाद भी उसे इसी तरह टालते रहेंगे। यह उनका अपना मामला है और वे इसी तरह भागते और टालमटोल करते रहेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने सही बात कही है। राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देने के अंदाज में कहा कि उन्हें जाकर उन्हीं के साथ मिल जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राम तो पहले ही जा चुके हैं और अब कृष्ण भी जाने वाले हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें