मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
दुनिया

मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Desk

मोदी ने कहा, पिछले साल जनवरी से अब तक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं। यह चारों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझेदारी के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर
PM Modi describes the Quad as a trusted partnership; emphasizes enhancing cooperation at the Manila summit
शेयर करें

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि ‘क्वाड’ भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मनीला में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी बैठक क्वाड सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मदद करेगी।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की हो चुकी हैं पांच बैठकें 

बैठक के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित ‘क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल जनवरी से अब तक क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की पांच बैठकें हो चुकी हैं। यह चारों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझेदारी के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मनीला और क्वाड का रहा है पुराना और खास रिश्ता 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मनीला और क्वाड का एक पुराना और खास रिश्ता रहा है। साल 2007 में चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे। इसके 10 साल बाद 2017 में भी इसी शहर में हमने फिर से अपना संवाद शुरू किया था। आज इसी ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। पिछले साल जनवरी से अब तक हमारे विदेश मंत्री पांच बार मिल चुके हैं। यह हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने आगे कहा, भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है। समुद्री सुरक्षा से लेकर विश्वसनीय सप्लाई चेन, नई तकनीकों से लेकर आपदा राहत तक, हमारा प्रयास रहा है कि क्वाड भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराए। मुझे पूरा विश्वास है कि आज की हमारी बैठक सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मदद करेगी।

वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के बाद हुई थी क्वाड सहयोग की शुरुआत

‘क्वाड’ चार देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का एक समूह है। इसका उद्देश्य वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना और एक खुले, स्वतंत्र, समावेशी, समृद्ध और मजबूत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देना है। ‘क्वाड’ की शुरुआत 2004 में हिंद महासागर क्षेत्र में आई सुनामी के बाद हुई थी। उस समय भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर प्रभावित देशों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय किया था। इसके बाद यह सहयोग धीरे-धीरे एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी के रूप में विकसित हुआ।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें