मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा

Desk

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के समय यह धारणा थी कि नोएडा जाने वाला मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं लौटता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ा।

ओम प्रकाश राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद
Om Prakash Rajbhar admires CM Yogi's working style
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली के मुरीद हो गए हैं। राजभर ने योगी को मेहनती और कठोर फैसले लेने वाला बताया।

राजनीतिक जीवन में योगी जैसा मुख्यमंत्री नहीं देखा

राजभर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी योगी आदित्यनाथ जैसा मेहनती और कठोर फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा।  राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के समय यह धारणा थी कि नोएडा जाने वाला मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं लौटता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ा और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी हर महीने 22 से 25 जनसभाएं करते हैं और कठिन फैसले लेने से पीछे नहीं हटते।

योगी सरकार ने यूपी से माफियाराज खत्म कर दिया

उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी और उन्होंने यूपी से माफियाराज को खत्म भी कर दिया। राजभर ने आगामी चुनाव में भी एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। राजभर ने कहा कि एटा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद और मैनपुरी जैसे इलाकों में भी लोग सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव महसूस कर रहे हैं। पहले महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। किसानों की जमीन पर दबंग कब्जा कर लेते थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। अब महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान अब बिना डरे घरों से निकल रहे हैं।

अखिलेश यादव के PDA समीकरण पर उठाए सवाल

बता दें कि इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए के राजनीतिक समीकरण पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं और वहीं भटक रहे हैं।   ओपी राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद ‘डी’ यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी ‘ए’ यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें