मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा

Desk

अखिलेश ने कहा कि यदि किसी अधिकारी की मिलीभगत से गलत तरीके से वोट जोड़े गए तो समाजवादी पार्टी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के साथ एफआईआर दर्ज कराएगी और उन्हें सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश यादव बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा
Political uproar in UP over the voter list! Akhilesh Yadav says—every single vote will be accounted for
शेयर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और फर्जी वोट जुड़वाने की आशंका जताते हुए चेतावनी दी कि फॉर्म-6 के जरिए नाम जोड़ने की प्रक्रिया में किसी तरह की बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अखिलेश का तंज,  क्या सूचना विभाग में तैयार किया गया है आंकड़ा 

अखिलेश ने कहा कि यदि किसी अधिकारी की मिलीभगत से गलत तरीके से वोट जोड़े गए तो समाजवादी पार्टी ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के साथ एफआईआर दर्ज कराएगी और उन्हें सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने के आंकड़े को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह आंकड़ा सूचना विभाग में तैयार किया गया है? अखिलेश ने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे ऐसी बातें कहने से बचें, जिनसे जनता के बीच उनका उपहास हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर जनता का जो थोड़ा-बहुत विश्वास बचा है, वह भी ऐसे बयानों से खत्म हो सकता है। सपा प्रमुख ने भाजपा नेताओं को ‘मिथ्या-आंकड़ाजीवी’ बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में चुनावी हार की आशंका के बीच मतदाता सूची में हेरफेर की कोशिश की जा रही है।

भाजपा पर एएसडीडी श्रेणी के नामों के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की साजिश का लगाया आरोप 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी ‘एएसडीडी’ (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे) श्रेणी के नामों का इस्तेमाल कर फर्जी वोट जोड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक इस प्रक्रिया पर निगरानी रखने की व्यवस्था की है। पार्टी के बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित और संभावित प्रत्याशी तथा जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नामों पर नजर रखेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नामों की जांच करें। उन्होंने चेतावनी दी कि एक-एक वोट का हिसाब मांगा जाएगा और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी का सबूत मिलने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है।

दोषियों को बचाने के लिए कोई भाजपा नेता नहीं आएगा आगे 

अखिलेश ने कहा कि इस कथित साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ उनकी बर्खास्तगी, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ रोकने तथा सजा दिलाने की मांग की जाएगी। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को लगता है कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से उनकी कई पीढ़ियां गुजर जाएंगी, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी जमीन-जायदाद पर भी जनता की नजर है। जांच में अवैध संपत्ति सामने आने पर कानून के तहत उसे जब्त कराया जाना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि जब ऐसे मामलों में मुकदमा चलेगा और दोषियों को सजा होगी तो उन्हें बचाने के लिए कोई भाजपा नेता आगे नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जनता का स्पष्ट संदेश है कि न कोई बेईमान बचेगा और न ही किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने अवैध खनन के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने उन मीडिया संस्थानों और पत्रकारों का समर्थन किया, जो अवैध खनन से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रहे हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें