मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, अखिलेश यादव को बताया भावी…

up bureau

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है. ऐसे में सपा दफ्तर अभी से जन्मदिन की बधाईयों के होर्डिंग्स और पोस्टरों से पट गया है.

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर, अखिलेश यादव को बताया भावी...
शेयर करें

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव का 1 जुलाई को जन्मदिन है. ऐसे में सपा दफ्तर अभी से जन्मदिन की बधाईयों के होर्डिंग्स और पोस्टरों से पट गया है. इन्हीं में एक से होर्डिंग में अखिलेश यादव को देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई है. सपा दफ्तर के बाहर लगा ये होर्डिंग्स अब सुर्खियों में आ गई

समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के आगे जो पोस्टर लगा हैं उसमें अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है. वहीं ऊपर की ओर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और डिंपल यादव की तस्वीरें हैं. इस होर्डिंग पर लिखा है- ‘देश के भावी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप हैं..विश्वास है

शेयर करें