Kanpur : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कानपुर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है।✍️Kushagra
Updated Date
Kanpur : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कानपुर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना सीसामऊ की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-6 के तहत क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, यूपी कॉप ऐप और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से बचाव के कानूनी प्रावधानों के बारे में भी बताया गया।
वहीं, थाना नजीराबाद पुलिस ने गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को साइबर अपराध, बाल सुरक्षा और गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।

कानपुर पुलिस का संदेश साफ है। महिलाएं और बालिकाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, किसी भी तरह के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस की मदद लें। महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1098 और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के लिए 1930 की जानकारी देकर पुलिस ने महिलाओं को जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
✍️Kushagra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।