1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : योगी सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद, राहत राशि की गई जारी

UP News : योगी सरकार ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद, राहत राशि की गई जारी

UP News : प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों और प्रभावित परिवारों को जल्द राहत पहुंचाने का योगी सरकार के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों और प्रभावित परिवारों को जल्द राहत पहुंचाने का योगी सरकार के द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी सरकार के द्वारा सोमवार को पूरे प्रदेश के 9.18 लाख किसानों को डीबीटी के जरिए 493 का रोड रुपए की राहत राशि जारी की गई और उसी के क्रम में बांदा में भी सहायता राशि वितरण की गई है। जिले की सभी तहसील सभागारों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों के द्वारा सुना गया, वहीं लाभार्थियों को सहायता राशि देकर राहत देने का काम किया गया।

पढ़ें :- पंजाब में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 पूरा, 7.97 लाख नए मतदाता जुड़े

बांदा में सभी तहसीलों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के 2367 किसानों को 863.78 हेक्टेयर फसल क्षति के सापेक्ष 69,70,742 रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही प्राकृतिक आपदा से बेघर या प्रभावित हुए 3463 लाभार्थियों को 4000 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,38,52,000 रुपये मकान क्षति सहायता राशि का वितरण किया गया।

गोरखपुर से CM योगी ने की भव्य शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर से राज्यव्यापी डीबीटी ट्रांसफर के जरिए पीड़ित लोगों को राहत देने का काम किया। मंच से प्रदेश भर के 9.18 लाख किसानों को 493 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हमारी डबल-इंजन की सरकार मात्र 8 से 10 दिन के भीतर ही अपने अन्नदाता किसानों को उनकी फसल क्षति, मकान क्षति व पशुधन की क्षति का मुआवजा सीधे आपदा राहत कोष से उपलब्ध करा रही है। संकट के इस समय में प्रदेश का कोई भी किसान खुद को अकेला न समझे, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।”

तहसीलवार जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री के इसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बांदा की पांचों तहसीलों में डमी चेक वितरित किए गए। जहां बांदा सदर तहसील में ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, विधायक प्रतिनिधि रजत, तहसीलदार विकास पांडेय व जिला आपदा विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर सिंह ने लाभार्थियों को चेक सौंपे। बबेरू तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, स्थानीय चेयरमैन व तहसीलदार राधेश्याम सिंह की मौजूदगी में वितरण हुआ।

इसके अलावा, अतर्रा तहसील में विधायक ओम मणि वर्मा, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा व तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने पीड़ितों को राहत सामग्री व चेक दिए। नरैनी तहसील में ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल एवं तहसीलदार सतीश वर्मा ने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद कर ढांढस बंधाया। पैलानी तहसील में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेष निषाद के प्रतिनिधि राकेश, एसडीएम भूपेंद्र सिंह व तहसीलदार महेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में डमी चेक बांटे गए।

पढ़ें :- जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने पर अभिजीत दिपके का हमला, बोले- सरकार को विरोध की आवाज से दिक्कत

✍️Sandeep

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- भारत में सितंबर में खुदरा महंगाई 5.54 प्रतिशत रही, आलू और टमाटर हुए सस्ते
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com