1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का ऐलान – कल सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे मार्च, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन

राहुल गांधी का ऐलान – कल सुप्रीम कोर्ट तक करेंगे मार्च, CJI को सौंपेंगे ज्ञापन

Supreme Court March : राहुल गांधी ने सोमवार 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया है। राहुल गांधी ने एक्स अकांउट पर वीडियो जारी किया।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Supreme Court March : राहुल गांधी ने सोमवार 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का ऐलान किया है। राहुल गांधी ने रविवार को एक्स अकांउट पर वीडियो जारी कर कहा कि ‘हम सभी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के पास जाएंगे और उनको देश की तरफ से एक ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में हमारी मांग है कि वोट चोरी को रोका जाए। EVM को हटाया जाए और CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाए।’

पढ़ें :- IND vs WI : अभिषेक-ईशान के बीच शतकीय साझेदारी, भारत ने बनाए 223 रन

उन्होंने कहा कि ‘देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे।’

उन्होंने दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर कहा कि ‘कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी, लेकिन पुलिस और BJP के गुंडों ने प्रदर्शनकारियों को पीटा।’

भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। हम सब मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ जाएंगे। देशद्रोही हम पर हमला नहीं कर पाएगा। डरना नहीं है। उनको चुप होना पड़ेगा। किनारे होना पड़ेगा। पीछे हटना ही होगा। पूरा हिंदुस्तान कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।’

पढ़ें :- विरोध नहीं करने का कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे : अभिजीत दिपके

✍️Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- UP कांग्रेस में पदभार ग्रहण समारोह के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच चले जूते
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com