मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत
अन्य खबरें

ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM

Desk

संविधान दिवस पर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक मंच पर आकर शक्ति प्रदर्शन किया। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की पहली बड़ी संयुक्त रैली है जिसमें दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया।

शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित ‘बहुजन स्वराज संकल्प महारैली’ में दलित और मुस्लिम एकजुटता का संदेश देने के साथ ही सत्ता में भागीदारी का नारा बुलंद किया गया।

दलित और मुसलमान न कभी आपस में लड़े थे और न आगे लड़ेंगे

संविधान दिवस पर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक मंच पर आकर शक्ति प्रदर्शन किया। ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ की पहली बड़ी संयुक्त रैली है जिसमें दोनों नेताओं ने एक साथ मंच साझा किया। रैली स्थल पर लगे पोस्टरों में दलित का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा और अब्दुल का बेटा उपमुख्यमंत्री बनेगा का नारा प्रमुखता से नजर आया। रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि दबे-कुचले और वंचित समाज के लोगों के पास न खाने के लिए भोजन है और न पहनने के लिए कपड़े। उनके पास अगर कुछ है तो वह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ संविधान है। उन्होंने कहा कि दलित और मुसलमान न पहले कभी आपस में लड़े थे और न आगे लड़ेंगे। रैली में ओवैसी और चंद्रशेखर के पहुंचने पर समर्थकों ने बड़ी माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पूरे मैदान में नीले और हरे झंडे दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें : शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

जब अनुसूचित जाति समाज का बेटा पीएम बनेगा तभी पिछड़ों को मिलेगा न्याय

शौकत अली ने कहा कि उनके नेता ने संसद में कहा था कि जब अनुसूचित जाति समाज का बेटा प्रधानमंत्री बनेगा तभी पिछड़ों को न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता और कार्यकर्ता मिलकर दलित समाज के नेता चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। गरीब, दलित, शोषित और वंचित समाज का बेटा प्रदेश की सत्ता संभाले, यही इस गठबंधन का संकल्प है। कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारे लगाकर गठबंधन के प्रति अपना समर्थन जताया। आयोजकों ने इस रैली में पांच लाख लोगों के जुटने का दावा किया था। एआईएमआईएम के सचिव डॉ. आदिल ने कहा कि रैली में उमड़ रही भीड़ साफ संदेश दे रही है कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक विकल्प के रूप में उभर रहा है। रैली स्थल पर लगाए गए पोस्टरों और होर्डिंग के जरिए गठबंधन ने सत्ता में दलित और मुस्लिम भागीदारी का संदेश देने की कोशिश की।’दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा’ जैसे नारों के जरिए दोनों समुदायों को एक राजनीतिक मंच पर लाने की रणनीति दिखाई दी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें