UCC Statement : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और आरएसएस गैर-हिंदुओं पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश कर रहे हैं।✍️Avinay Mishra
Updated Date
UCC Statement : AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी और आरएसएस गैर-हिंदुओं पर हिंदू कानून थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोमवार को अमित शाह के UCC वाले बयान पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि ‘गोवा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मैं अमित शाह, BJP और RSS को चुनौती देता हूं। आगे बढ़िए और वहां UCC लागू करके दिखाइए। गोवा में खड़े होकर घोषणा कीजिए कि आप वहां भी वही यूसीसी कानून लागू करेंगे, जो आपने उत्तराखंड, गुजरात और असम में लागू किया है। क्या आप सचमुच इसे गोवा में लागू करेंगे? कर लीजिए, लेकिन आप इसे लागू नहीं करेंगे। सबसे पहले यह समझना होगा कि BJP समानता के लिए UCC नहीं ला रही है।’
ओवैसी ने कहा कि ‘उन्होंने अपने राज्यों और सरकारी स्तर पर UCC सिर्फ भारत के 18 करोड़ मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए लागू किया है। ऐसा करके BJP और अमित शाह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 (धार्मिक स्वतंत्रता), 14 (समानता का अधिकार), 26 और 29 का उल्लंघन कर रहे हैं।’
अमित शाह मुंबई में सेवा संकल्प अभियान को लेकर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यूसीसी को लेकर कहा था कि हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि साल 2029 के पहले भाजपा – NDA शासित सभी 21 प्रदेशों में समान नागरिक संहिता लागू करने में सफल होंगे।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।