मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष
देश

संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल

Desk

प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी ने अपने लेख के माध्यम से आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति को सीमित किया और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों के संतुलन को बुनियादी रूप से बदल दिया।

संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल
On Constitution Day, Modi revisited the Congress party’s past decisions, raising questions on issues ranging from the Emergency to reservation
शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने लेख के माध्यम से आपातकाल, आरक्षण, संविधान संशोधनों, अनुच्छेद 356 जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पीएम ने नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि अब केवल ‘दिमागी नक्सली’ बचे हैं जो भारत की विकास यात्रा को रोकना चाहते हैं।

न्यायिक समीक्षा की शक्ति सीमित करने का उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद् मोदी ने अपने लेख के माध्यम से आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संविधान संशोधन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस संविधान संशोधन के भी 50 साल पूरे हो रहे हैं। इस संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति को सीमित किया और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों के संतुलन को बुनियादी रूप से बदल दिया। उन्होंने आगे कहा, चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए बार-बार आर्टिकल 356 का दुरुपयोग भी हमारे इतिहास का एक चिंताजनक अध्याय है। एक राजनीतिक दल के नाम करीब सौ बार आर्टिकल 356 थोपने का रिकॉर्ड दर्ज है। एक पूर्व प्रधानमंत्री ने तो इस मामले में अर्धशतक भी लगाया है। पीएम मोदी ने देश के युवाओं से 38वें और 39वें संविधान संशोधनों का अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे वे समझ सकेंगे कि सत्ता की लालची और संविधान-विरोधी सोच रखने वाली सरकार किस स्तर तक जा सकती है।

OBC आरक्षण और महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा

अपने एक दशक के कार्यकाल की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में हमने नागरिकों के कर्तव्यों पर विशेष बल दिया है। हमारी सभ्यता में समाज के हर व्यक्ति को उसकी भूमिका से जुड़े कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत से लेकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण तक अनेक जन आंदोलनों में हमें कर्तव्य की इसी भावना के दर्शन हुए हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल ओबीसी आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देने की मंशा रखता है जिसका उन्होंने विरोध किया। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े विषयों पर भी विपक्ष को घेरा। पीएम ने अपने लेख में नक्सलवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब केवल ‘दिमागी नक्सली’ बचे हैं जो भारत की विकास यात्रा को रोकना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें : UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान

कांग्रेस के शासनकाल में संविधान को किया गया कमजोर : PM

अपने लेख में कांग्रेस के कार्यकाल में संविधान के उल्लंघन का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतिहास में ऐसे अवसर भी आए जब उन्हीं लोगों ने संविधान को कमजोर करने का रास्ता चुना जिन पर इसकी रक्षा का दायित्व था। कांग्रेस का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा, विडंबना देखिए कि ये वही लोग हैं जिन्हें पांच दशकों तक देश की बागडोर संभालने का अवसर मिला पीएम मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले संविधान संशोधन के 75 साल पूरे हो चुके हैं। उस समय देश में एक ऐसी सरकार थी जिसे जनता ने चुनकर नहीं भेजा था। उस सरकार ने अंतरिम संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल करके नागरिकों की मौलिक आजादी छीनी थी। उन्होंने कहा कि यह संशोधन देश के पहले आम चुनाव से कुछ ही महीने पहले किया गया था। इससे साफ है कि इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करना और लोगों के विरोध की आवाज को दबाना था।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें