मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान! सीएम योगी ने मां के नाम लिखी भावुक पाती, संन्यास के बाद मां से भिक्षा मांगने के प्रसंग को किया याद इटली में सोनिया गांधी का बचपन वाला घर बनेगा म्यूजियम, भारतीय कारोबारी ने संजोईं यादें साझा विरासत को नई मजबूती देगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, अयोध्या-जनकपुर के बीच फिर जीवंत होंगे रिश्ते: सीएम नोएडा में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, पूरी बिल्डिंग आई चपेट में एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता
देश

2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी

Desk

नितिन नवीन ने कहा, राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर दोनों जगह भारत का अपमान करते हैं। वह हर जगह जाकर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था संकट में है जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं।

2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी
PM Modi will be seen at the Red Fort again in 2029; Nitin Navin says—let Rahul Gandhi keep dreaming.
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। यह बात उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित ‘सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की’ महा पदयात्रा को संबोधित करते हुए कही।

नितिन नवीन ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर दोनों जगह भारत का अपमान करते हैं। वह हर जगह जाकर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था संकट में है जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं। भारत फ्रैजाइल फाइव से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में लाल किले की प्राचीर से फिर नजर आएंगे। राहुल गांधी सपने देखते रहिए, देश का युवा, किसान, महिला, मजदूर और हर वर्ग का व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

जनता का समर्थन मोदी के साथ

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाते हैं लेकिन देश की जनता का समर्थन भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। करीमनगर की जनता ने भी अपने आशीर्वाद के माध्यम से यह स्पष्ट कर दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि जो लोग अपने हाथों में संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं उन्हें समझना चाहिए कि संविधान केवल हाथ में रखने की चीज नहीं है बल्कि हमारे दिल में है। राहुल गांधी और विपक्षी दल जुबान से संविधान की बात करते हैं जबकि भाजपा संविधान को पूजती है और सभी संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है।

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान!

विपक्ष फैला रहा अराजकता

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग पूरी ताकत लगाने के बावजूद एक रामलीला मैदान नहीं भर पाए जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर रामलीला मैदान से कहीं ज्यादा लोगों को एकत्र किया। विपक्ष ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया लेकिन भाजपा को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिल रहा है। नितिन नवीन ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 13 करोड़ लोगों के वोट चोरी होने का दावा किया था। उन्होंने पूछा कि तीन करोड़ लोगों को मतदाता सूची में क्यों शामिल किया जाना चाहिए? छह करोड़ से अधिक लोग अपना स्थान बदल चुके हैं। तेलंगाना में भी लाखों लोगों ने अपने वोट दूसरी जगह स्थानांतरित कराए हैं। क्या ऐसे लोगों को दो बार मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए?

तेलंगाना सरकार की उलटी गिनती हो चुकी है शुरू

उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता अब तेलंगाना सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जनादेश दिया था और वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित सेवक बने। कांग्रेस ने कभी सेवक की अवधारणा को नहीं समझा। उसके लिए राजनीति सत्ता और विशेषाधिकार का माध्यम है, जबकि भाजपा के लिए सत्ता व्यक्तिगत लाभ का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें