मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे: CM मोहन यादव

HO BUREAU

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने कुकर्मों के बल-बूते पर देश की दुरावस्था की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान सम्मान बढ़ा है। भारत में प्रत्येक वर्ग का कल्याण हुआ। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने तथा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसा अराजक माहौल बनाकर चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं।

कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे: CM मोहन यादव
Congress and opposition parties are trying to spread chaos in the country: CM Mohan Yadav
शेयर करें

Bhopal: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। देश के 80 फीसदी हिस्से ने जब उन्हें नकार दिया है, तब वे लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को बदनाम करने में लगे हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सब जानते हैं कि कांग्रेस ने अपने कुकर्मों के बल-बूते पर देश की दुरावस्था की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान सम्मान बढ़ा है। भारत में प्रत्येक वर्ग का कल्याण हुआ। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने तथा अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। ये भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसा अराजक माहौल बनाकर चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं।

वर्तमान दौर में कांग्रेस के रवैये और जब भाजपा विपक्ष में थी तब की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए चुनाव हारने के बाद कांग्रेस सत्ता के लिए तड़प रही है। जनसंघ की स्थापना से लेकर लंबे समय तक भाजपा विपक्ष में रही। अटल बिहारी वाजपेयी 50 सालों तक विपक्ष में रहे, लेकिन देश में उस तरह अराजकता फैलाने का काम नहीं किया, अब डेढ़ दशक में ही सत्ता के खिलाफ झूठे आरोप लगाने लगे हैं।

उन्होंने देश और राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि देश की जनता इनका सब हिसाब करेगी। आज देश के 80 फीसदी क्षेत्र ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के अभियान के तहत इंदौर में पैदल मार्च निकाला और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमला बोला।

गौरतलब है, इससे पहले कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कर चुके हैं और उन्होंने यहां शिक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे।

✍️Satyam Kushwah

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें