लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बेचने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, कांग्रेस के समय में बनी संस्थाओं को बेच रही है। उन्होंने इस प्रस्तावित विनिवेश के बीच बैंक कर्मचारियों के साथ एकजुटता भी दिखाई।
ब्रेकिंग न्यूज़ LIVE: आज की बड़ी खबरें, 30 अक्टूबर 2026
देश-दुनिया की हर बड़ी और ताज़ा खबर यहां पढ़ें। यह पेज लगातार अपडेट हो रहा है।
ब्रेकिंग अपडेट
6 अपडेटआईडीबीआई बैंक बिक्री विवाद पर राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, कहा- सरकारी बैंक बेचने की संपत्ति नहीं
आईआरसीटीसी केस: दिल्ली की कोर्ट ने राबड़ी और तेजस्वी को 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और पुत्र तेजस्वी यादव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने से छूट प्रदान कर दी।
कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि 'मोदी' को बदनाम कर सकें : प्रधानमंत्री मोदी
गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर भी निशाना साधा।
An unforgettable welcome in Banaskantha.
It is an honour to serve the people.
હૃદયપૂર્વક આભાર, બનાસકાંઠા!
આપના સ્નેહ અને અવિસ્મરણીય સ્વાગતે હૃદયને અભિભૂત કરી દીધું.
જનતાની સેવા કરવાની તક મળવી એ માત્ર સન્માન જ નહીં, પરંતુ ગૌરવ અને સૌભાગ્યની વાત છે. https://t.co/zFgy1fmmYD
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2026
तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो लागू करेंगे यूसीसी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने लखनऊ में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी कल लखनऊ में उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। https://t.co/x9Lwgi9f3G
— Office of Amit Shah (@AmitShahOffice) October 29, 2026
मध्य प्रदेश: राज्य सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की, एरियर तीन किस्तों में मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
सत्ता में कांग्रेस जनता के लिए खतरनाक, सत्ता से बाहर देश के लिए नुकसानदायक : सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता मिलने पर बधाई दी। वहीं, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिलेट, कीवी, एप्पल और ड्रैगन फ्रूट जैसे मिशनों के माध्यम से कृषि में विविधता एवं नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान तथा सिंचाई के लिए निःशुल्क नहर सुविधा जैसी पहल से लाभान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @ganeshjoshibjp जी, माननीय विधायक श्री @BrijbhushanUK जी भी उपस्थित रहे।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 30, 2026