मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
देश

‘पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों?’ राहुल गांधी पर BJP का तीखा हमला

Desk

शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया। प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को 'पाकिस्तान का फैन बॉय' बताते हुए कई सवाल उठाए।

'पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों?' राहुल गांधी पर BJP का तीखा हमला
'Why such an affinity for Pakistan?' – BJP's sharp attack on Rahul Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली। शिकागो यूनिवर्सिटी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भारत की विदेश नीति के संबंध में उठाए
गए सवाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने उन्हें को ‘पाकिस्तान का फैन ब्वाय’ बताते हुएपूछा कि नेता प्रतिपक्ष को पड़ोसी देश से इतना लगाव क्यों है।

राहुल बोले, भारत अपने आकार और महत्व के बावजूद वैश्विक मामलों में गौण

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिकागो यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने चर्चा के दौरान तर्क दिया कि वैश्विक चर्चाओं में भारत की भूमिका अधिक सक्रिय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि अपने आकार के कारण वैश्विक स्तर पर भारत की स्वाभाविक रूप से एक अहम आवाज है। उसे वैश्विक चर्चाओं में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए लेकिन सच तो यह है कि भारत अब एक गौण बनकर रह गया है जबकि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत करने में व्यस्त है।राहुल गांधी ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का भी जिक्र किया। पाकिस्तान के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत ऐसी स्थिति को स्वीकार नहीं कर सकता जहां निर्दोष लोग मारे जा रहे हों। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान जब तक भारत में आतंकवाद फैलाता रहेगा तब तक बातचीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि खून और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। बात करने के लिए पाकिस्तान को आतंकवाद को बंद करना होगा। इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत और इजरायल के रिश्तों का समर्थन भी किया था। साथ ही गाजा को लेकर भी बड़ी बात कही।

रूस और यूक्रेन ने शांति प्रयासों में भारत की भूमिका को स्वीकार कियाः  भाजपा

भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन ने शांति प्रयासों में भारत की भूमिका को सहर्ष स्वीकार किया है। इतना ही नहीं पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’से जुड़ी पाबंदियों में छूट दी है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है। वह प्रत्येक वैश्विक मंच पर ‘पाकिस्तान फैन बॉय’ की तरह बर्ताव करते हैं! एक बार फिर उहोंने विदेश नीति के मामले में पाकिस्तान को अपना रोल मॉडल ना लिया है! उन्होंने कहा पाकिस्तान के प्रति उनके प्रेम ने उन्हें यह भुला दिया है कि भारत ने शांति प्रयासों के जरिए रूस और यूक्रेन दोनों से मान्यता हासिल की है। ईरान ने भी होर्मुज में भारतीय जहाजों के लिए पाबंदियां हटाई हैं। आतंकवादी देश पाकिस्तान के प्रति राहुल गांधी के इसी प्रेम के कारण यूपीए सरकार ने शर्म अल-शेख में भारत की संप्रभुता से समझौता किया और 26/11 के आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें