मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
झारखंड

झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब

Desk

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के मरीजों को अपने ही राज्य में आधुनिक जांच और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी कम होगी और समय के साथ आर्थिक बोझ भी बचेगा।

झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब
Diagnosing serious illnesses will now become easier in Jharkhand, with a world-class BSL-III lab becoming operational at RIMS.
शेयर करें

रांची: ‌झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान), रांची में अत्याधुनिक BSL-III माइक्रोबायोलॉजी लैब की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस लैब को झारखंड की जनता को समर्पित किया। साथ ही OPD/IPD भवन के नवीनीकरण एवं विस्तार कार्य का शिलान्यास भी किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य झारखंड के मरीजों को अपने ही राज्य में आधुनिक जांच और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे मरीजों को दूसरे राज्यों में जाने की मजबूरी कम होगी और समय के साथ आर्थिक बोझ भी बचेगा।

टीबी के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब रिम्स में होगी एडवांस जांच

रिम्स में शुरू हुई BSL-III लैब से टीबी मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। यहां Mycobacterial Culture और Drug Susceptibility Testing (DST) जैसी महत्वपूर्ण जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इन जांचों से पता लगाया जा सकेगा कि टीबी का बैक्टीरिया किन दवाओं से प्रभावित हो रहा है और किन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी है। खासकर MDR-TB और DR-TB के मरीजों के इलाज में यह सुविधा काफी मददगार साबित होगी।

2.30 करोड़ रुपये से तैयार हुई अत्याधुनिक लैब

इस प्रयोगशाला का निर्माण राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत किया गया है। इस पर करीब 2.30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके लिए राशि Central Tuberculosis Division (CTD) की ओर से उपलब्ध कराई गई है। आधुनिक तकनीक और विशेष जैव-सुरक्षा मानकों से लैस यह लैब गंभीर संक्रामक बीमारियों की जांच के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

संक्रमण से सुरक्षा के लिए हाईटेक इंतजाम

लैब में स्वास्थ्यकर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। Negative Air Pressure System, Unidirectional Air Flow और HEPA Filtration System जैसी तकनीकों से लैब के भीतर हवा के प्रवाह और संक्रमण नियंत्रण को बेहतर बनाया गया है। इन व्यवस्थाओं से खतरनाक संक्रामक सूक्ष्मजीवों से जुड़े परीक्षण सुरक्षित वातावरण में करने में मदद मिलेगी।

रिम्स के OPD/IPD भवन का होगा कायाकल्प

रिम्स में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए OPD/IPD भवन के नवीनीकरण और विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस परियोजना का शिलान्यास किया।

इस परियोजना के तहत मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं, व्यवस्थित Patient Flow और आधुनिक Clinical Infrastructure विकसित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC) के निर्धारित मानकों के अनुरूप संस्थान की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा।

परियोजना को आगामी दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मरीजों के साथ डॉक्टरों, मेडिकल फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मंत्री बोले- रिम्स को बनाएंगे विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एक डॉक्टर होने के नाते उन्होंने गरीब और गंभीर रूप से बीमार मरीजों की परेशानियों को करीब से देखा है। कई बार आधुनिक जांच की सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि झारखंड के लोगों को बेहतर जांच और इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। रिम्स में प्रतिदिन हजारों मरीज आते हैं, इसलिए इसे आधुनिक बनाना और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

जल्द रिम्स का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जल्द ही रिम्स का दौरा करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से रिम्स में उपलब्ध आधुनिक जांच सुविधाओं की जानकारी लेने और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार इनका लाभ उठाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में ये दिग्गज रहे मौजूद

इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश बैठा, राजीव कुमार मिश्रा, शैलेश त्रिपाठी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, वरिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल फैकल्टी, रिम्स के पदाधिकारी, भवन निर्माण निगम के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

शेयर करें