1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. झारखंड में जनता पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर सेस की तैयारी

झारखंड में जनता पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल-डीजल पर सेस की तैयारी

झारखंड में जल्द लग सेस बढ़ाने की तैयारी चल रही  इससे पेट्रोल-डीजल पर आम लोगों पर दो से तीन रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता हैं। सरकार का उद्देश्य की है कि राजस्व की वृद्धि हो इसके साथ ही सड़क निर्माण में सेस लगाने की तैयारी कर रही है। इस सेस लगाने से  राज्य सरकार को 350 करोड़ राजस्व का इजाफा हो सकता हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

रांची। झारखंड में जल्द लग सेस बढ़ाने की तैयारी चल रही  इससे पेट्रोल-डीजल पर आम लोगों पर दो से तीन रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता हैं। सरकार का उद्देश्य की है कि राजस्व की वृद्धि हो इसके साथ ही सड़क निर्माण में सेस लगाने की तैयारी कर रही है। इस सेस लगाने से  राज्य सरकार को 350 करोड़ राजस्व का इजाफा हो सकता हैं।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

झारखंड की हेमंत सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाकर प्रति लीटर 2 से 3 रु वसूलने की तैयारी कर रही है।  झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अधिकारी जनता के पॉकेट पर बोझ लादकर सरकारी खजाना भरने की कोशिश कर रहे हैं..

हालांकि, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने इस तरह के फैसले पर अनभिज्ञता जाहिर की है.बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से तत्काल इस तरह का फैसला वापस लेने की मांग की है. उनका कहना है कि सेस लगने से पेट्रोल और डीजल महंगे हो जाएंगे। इससे रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो जाएंगी. इसका आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ेगा. बाबूलाल मरांडी का कहना है कि पहले बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आया है. अब पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. इसको देखकर जनता समझ चुकी है कि अव्यवहारिक चुनावी वादे कर उनके साथ कितना बड़ा छल किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com