मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
एशिया में भारत की बढ़ती ताकत का दुनिया ने माना लोहा, मोदी बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला
झारखंड

‘संवैधानिक अधिकारों को गुंडागर्दी के बल पर कुचलने की कोशिश…’, झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला

Desk

Jharkhand : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर झामुमो और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।✍️Vishwajeet

'संवैधानिक अधिकारों को गुंडागर्दी के बल पर कुचलने की कोशिश...', झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला
'संवैधानिक अधिकारों को गुंडागर्दी के बल पर कुचलने की कोशिश...', झारखंड सरकार पर बाबूलाल मरांडी का हमला
शेयर करें

Jharkhand : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर झामुमो और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। गिरिडीह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी-डंडों के बल पर दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र पर हमला है और भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

गिरिडीह से रांची तक मारपीट का आरोप

मरांडी ने दावा किया कि गिरिडीह के झंडा मैदान में छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हजारीबाग और रांची में भी ऐसी घटनाएं हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में छात्राओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। रामगढ़ में एक JMM नेता द्वारा कथित तौर पर पुतला दहन करने वालों को पीटने की धमकी देने का भी उन्होंने जिक्र किया।

यह भी पढ़ें : मथुरा में 17 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, बिना अनुमति 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

‘आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार’

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को शांतिपूर्ण आंदोलन करने, सड़क पर उतरने और अपनी मांग रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों को गुंडागर्दी के बल पर कुचलने की कोशिश भाजपा स्वीकार नहीं करेगी। जरूरत पड़ी तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर आंदोलन करेगी।

सरकार पर साजिश का आरोप

मरांडी ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसकी तैयारी पहले से की गई थी। उनके मुताबिक छात्र करीब 25 दिनों से आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने सरकार पर वार्ता के नाम पर आंदोलन को टालने और छात्रों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल

भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जो लोग शांतिपूर्ण आंदोलन की बात करते हैं, वे झारखंड में छात्रों के साथ कथित ज्यादती पर चुप क्यों हैं।

व्हाट्सऐप मैसेज का हवाला

मरांडी ने गिरिडीह के महेशमुंडा से सामने आए एक कथित व्हाट्सऐप मैसेज का हवाला देते हुए छात्रों के खिलाफ भीड़ जुटाने की पूर्व तैयारी का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि पार्टी कार्यालय से जारी बताए जा रहे ‘इमरजेंसी कॉल’ का उद्देश्य क्या था और किसके निर्देश पर लोगों को बुलाया गया।

सीबीआई जांच और गिरफ्तारी की मांग

बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही सरकार और प्रशासन से कथित मारपीट में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भाजपा छात्रों के पक्ष में लोकतांत्रिक आंदोलन को आगे बढ़ाएगी।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️Vishwajeet

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें