मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा, सरयू किनारे बनेगा 20 गैलरी वाला भव्य संग्रहालय

Desk

नृपेंद्र मिश्र के मुताबिक, दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्यों का वित्तीय क्लोजर पूरा करने का लक्ष्य है। सरयू नदी के पास 20 गैलरी वाला संग्रहालय दिसंबर 2027 तक तैयार होगा।

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण लगभग पूरा, सरयू किनारे बनेगा 20 गैलरी वाला भव्य संग्रहालय
Construction of the Ayodhya Ram Mandir is nearing completion; a grand museum featuring 20 galleries will be built along the banks of the Saryu
शेयर करें

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर परिसर के निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब निर्माण से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता की जांच और संबंधित कंपनियों के साथ वित्तीय हिसाब-किताब अंतिम रूप देने पर जोर है।

गुणवत्ता में कमी मिलने पर भुगतान में की जाएगी कटौती 

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) के जिम्मे अब निर्माण का कोई काम शेष नहीं है। दिसंबर 2026 के अंत तक निर्माण कार्यों से जुड़े वित्तीय क्लोजर की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, राम मंदिर परिसर के निकट सरयू नदी के पास बनने वाला संग्रहालय दिसंबर 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है। नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के बाद बताया कि पिछली बैठक में मुख्य रूप से निर्माण की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई। अलग-अलग निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) और टीसीई को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अब प्राथमिकता निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और संबंधित कंपनियों के बिलों का अंतिम निस्तारण करने की है। इसमें भुगतान के साथ गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर आवश्यक कटौती भी शामिल होगी।

अब परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी राम मंदिर ट्रस्ट संभालेगा

उन्होंने बताया कि परकोटे को छोड़कर निर्माण के तहत तैयार की गई सभी परिसंपत्तियां राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी गई हैं। अब इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी ट्रस्ट की होगी। निर्माण एजेंसियों की ओर से बैंक गारंटी जारी करने की मांग भी की जा रही है। परिसर में अभी ऑडिटोरियम, ट्रस्ट कार्यालय और संग्रहालय से जुड़े कार्यों पर काम चल रहा है। इसके अलावा गेट नंबर तीन पर लोहे का गेट लगाया जाना बाकी है। मिश्र ने बताया कि संग्रहालय की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसमें 20 गैलरियां विकसित की जाएंगी। प्रत्येक गैलरी में प्रदर्शित की जाने वाली सामग्री, वीडियो और प्रस्तुत की जाने वाली कहानियों को लेकर विस्तृत योजना बनाई जा रही है। इसके लिए अलग-अलग गैलरियों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपलब्ध निर्माण कार्यों और सुविधाओं का कर सकेंगे भ्रमण 

अनुमान है कि संग्रहालय के निर्माण और उसे विकसित करने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए अब मंदिर परिसर के भीतर बने अन्य मंदिरों और विभिन्न स्थलों के दर्शन तथा भ्रमण की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। श्रद्धालु बिना किसी रुकावट के परिसर में उपलब्ध निर्माण और सुविधाओं को देख सकेंगे। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें