मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी

Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत पर अपनाया कड़ा रुख

दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि पीढ़ियां याद रखेंगी
The guilty will receive such a punishment that generations will remember it.
शेयर करें

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान एक किशोर की मौत पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे निर्मम हत्या करार दिया और शासन को सख्त निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को ढूंढ़ निकालें और उन्हें ऐसी कठोर सजा दिलाएं जिसे उनकी कई पीढ़ियां याद रखें।

सपा के रोड शो के दौरान किशोर की मौत पर जताई नाराजगी 

गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बुधवार को समाजवादी पार्टी का एक रोड शो था। उन्होंने एक नाबालिग लड़के को अपने रोड शो का शिकार बना दिया। सीएम योगी ने कहा, उस मासूम की गलती क्या थी? जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया डंडे के बल पर ही सीधे होंगे। यही समाजवादी पार्टी कर रही है। हमने इनकी गुंडागर्दी को ठीक किया है। उसी को ठीक करने के लिए एक बार फिर लगाम कसने की तैयारी हम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन गुंडों ने कल सड़कों पर अराजकता फैलाई, हमने अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। हमने प्रशासन से कहा है कि गुंडों को ढूंढ निकालो और ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कई पीढ़ियां याद रख सकें।

प्रदेश की सड़कें आम जनता के लिए न कि अराजकता फैलाने के लिए

सीएम योगी ने कहा, प्रदेश की सड़कें आम जनमानस के सुगम आवागमन के लिए बनी हैं, न कि सपा और कांग्रेस के गुंडों की अराजकता के लिए। अगर किसी ने दोबारा माफियागिरी दिखाने का दुस्साहस किया, तो उस माफिया को भी मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंगहा से गोरखपुर पढ़ने आए किशोर को सपा के रोड शो का शिकार बना दिया गया। वह अपने परिवार और पिता के साथ रहता था। उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। माफिया-पोषक और गुंडागर्दी व अराजकता के पोषक तत्व मौन रहे। उन्होंने संवेदना का एक शब्द नहीं बोला। इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने संवेदना जताते हुए पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा की।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें